फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gaban,janch,farrukhabad news,khulasa

कासिमपुर तराई के विकास कार्यों में लाखों का गबन

Tue, 21 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
gaban,janch,farrukhabad news,khulasa
फर्रुखाबाद। शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कासिमपुर तराई में कराए गए विकास कार्यों में लाखों का गोलमाल सामने आया है। प्रधान की शिकायत पर डीएम ने कमेटी से जांच कराई तो वित्तीय अनियमितताएं खुलकर सामने आ गईं। कई कार्यों के अभिलेख सचिव ने कमेटी को उपलब्ध नहीं कराए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कासिमपुर तराई में जनसुनवाई के दौरान प्रधान हेमलता ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व सीडीओ से विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर सीडीओ एम. अरून्मोली ने डीआरडीए के परियोजना निदेशक व सहायक अभियंता की कमेटी बनाकर जांच कराई। कमेटी ने गांव में जाकर विकास कार्यों की जांच की तो पोल खुल गई।
विज्ञापन

पंचायत घर की पुताई में 86,555 रुपये का अधिक भुगतान किया गया। प्राथमिक विद्यालय गंगलई की पुताई व मरम्मत में बिना एमबी (मेजरमेंट बुक) के ही एक लाख 89 हजार 896 रुपये का भुगतान हुआ। पंचायत घर में बिजली फिटिंग के नाम पर कोई काम कराए बिना एक लाख 66 हजार रुपये निकाल लिए गए। जांच के लिए इसके अभिलेख भी नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्वास्थ्य केंद्र मिलकिया में दरवाजे लगाने के कार्य में 78 हजार, रंगाई-पुताई का काम बिना एमबी के कराकर दो लाख नौ हजार का भुगतान कर दिया गया। कासिमपुर तराई प्राथमिक विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की पुताई में 40,556 रुपये व रसोई की पुताई में 17,110 रुपये अधिक भुगतान किया गया है।

इसके अलावा हैंडपंप मरम्मत, सामुदायिक शौचालय, स्कूल के अतिरिक्त कक्ष, प्रशासनिक व्यय के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए लेकिन जांच के लिए इन कामों से जुड़े अभिलेख नहीं दिए गए। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के पास भेज दी है। पीडी राम सिंह ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed