फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Furore over repealing drug tender

दवा टेंडर निरस्त करने पर हंगामा

Thu, 07 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Furore over repealing drug tender
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। डाक्टर राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में बुधवार को हुए टेंडरों में जमकर धांधली हुई। कम रेट पर टेंडर डालने वाले ठेकेदार का चरित्र प्रमाण पत्र गलत बताकर निरस्त कर दिया गया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। लोहिया पुरुष अस्पताल में बुधवार को विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर डाले गए थे। दोपहर 2 बजे तक टेंडर पड़े। दोपहर तीन बजे उन्हें कमेटी के सामने खोला गया। स्थानीय दवा आपूर्ति के लिए पुराने ठेकेदार लीला मेडिकल स्टोर तथा क्वालिटी केमिस्ट की ओर से भी टेंडर डाले गए।

विज्ञापन


टेंडर के साथ लगाए गए जिलाधिकारी कार्यालय से जारी चरित्र प्रमाण पत्र को यह कहकर खारिज कर दिया गया कि यह प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप पर नहीं हैं। इसको लेकर मेडिकल स्टोर स्वामी अजय कटियार व विजय कटियार से अस्पताल के लिपिक की जमकर नोकझोंक हुई लेकिन दुकानदारों की बात नहीं सुनी गई। विजय कटियार ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय प्रार्थना पत्र भेजकर टेंडर के लिए चरित्र प्रमाणपत्र मांगा था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी की ओर से नगर मजिस्ट्रेट ने चरित्र प्रमाण पत्र जारी कर दिए लेकिन इन प्रमाण पत्रों को लिपिक गलत बता रहे हैं। यह उनकी धांधली की पोल खोल रहा है। जानकारी के अनुसार जो टेंडर पास किया गया है। वह दवा पर छपे मूल्य से पौने 12 प्रतिशत कम था, जबकि लीला मेडिकल स्टोर की ओर से डाला गया टेंडर छपे मूल्य से 15 प्रतिशत कम पर था। मामले की शिकायत विजय कटियार ने जिलाधिकारी तथा नगर मजिस्ट्रेट से की। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने इस मामले में न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed