फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Furious form of Ganga, water level reached 20 cm above the danger mark

Farrukhabad News: गंगा का रौद्र रूप, खतरे के निशान से 20 सेंमी ऊपर पहुंचा जलस्तर

Sun, 23 Jul 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 23 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Furious form of Ganga, water level reached 20 cm above the danger mark
फर्रुखाबाद-अमृतपुर। गंगा में बाढ़ का रौद्र रूप खतरनाक होता जा रहा है। उधर, बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे से पानी का रिसाव शुरू होने से खलबली मच गया। एसडीएम की सूचना पर पहुंची हाइवे के अफसरों ने रिसाव बंद कराना शुरू कर दिया। पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर मुस्तैद हैं। आसपास गांवों में बाढ़ की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। राहत कार्य के प्रशासनिक दावे हवाई साबित हो रहे हैं। जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंमी ऊपर पहुंचने से खतरा और बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश के चलते नरौरा बैराज से एक सप्ताह से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे बाढ़ रौद्र रूप लेती जा रही है। जिले में 150 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निबिया चौराहे के पास हाइवे के नीचे से बाढ़ के पानी का रिसाव शुरू हो गया। किसी ने इसकी सूचना पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को दे दी। उन्होंने डीएम को जानकारी दी। इससे प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही अमृतपुर के एसडीएम, राजेपुर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नेशनल हाइवे के इंजीनियर विश्वास मिश्रा को बुला लिया। इंजीनियरों की टीम ने रिसाव को रोकने का प्रयास शुरू कर दिया है। इंजीनियर विश्वास मिश्रा ने बताया कि दोनों तरफ पानी भरा है। रिसाव काफी कम है। यह चूहे आदि के छेद की वजह से भी हो सकता है। शीघ्र ही उसे बंद कर दिया जाएगा। बाढ़ क्षेत्र में हाइवे पर नजर है।
विज्ञापन

बाढ़ की वजह से मऊदरवाजा, शमसाबाद, राजेपुर, कमालगंज और अमृतपुर थाने के करीब 75 गांवों का सड़़क संपर्क टूट गया है। शनिवार को नरौरा बांध से गंगा में 1,80,348 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पांचाल घाट पर गंगा खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर पहुंचकर 137.30 मीटर पर पहुंच गया है। रामगंगा का 135.65 मीटर पर स्थिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed