फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   From here will flow the nectar of religion and faith.

Farrukhabad News: आज से छलकेगा धर्म-आस्था का अमृत

Sat, 03 Jan 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 03 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
From here will flow the nectar of religion and faith.
फोटो-26 मेला रामनगरिया शुरू होने से पहे पांचाल घाट गंगा पुल से शंखनाद करता साधु। करुणेश अवस्थी
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। अपरा काशी का पांचाल घाट रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सज गया। सनातन संस्कृति की सतरंगी छटा भी दमक उठी। मां गंगा की पुण्य रेत पर शनिवार (आज) से माघ मेला रामनगरिया शुरू होते ही धर्म और आस्था का अमृत छलकने लगेगा। एक माह का कल्पवास आरंभ होगा। पूर्व दिवस पर ही संतों की शंख ध्वनि व संत संगत से धर्म नगरी झूम उठी।
विज्ञापन


देव सरिता मां गंगा के तट पर एक माह के माघ मेला रामनगरिया का भव्य शुभारंभ शनिवार को पूरे सनातन वैभव के साथ होगा। माघ मेले का प्रथम स्नान भी होगा। करीब तीन किलोमीटर में फैली कल्पवास नगरी में गंगा की रेत में झोपड़ी संवारने, टेंट लगाने का क्रम चलता रहा। गंगा की कलकल करती धारा के संगीत का आनंद लेते कल्पवासी व्यवस्थाएं जुटाते रहे। शाम होते ही माघ मेला रामनगरिया सतरंगी रोशनी से नहाई तो आस्था और धर्म की नगरी मानों अपनी ही आभा और सौंदर्य में इतराने लगी। सुख-सुविधाओं की परवाह किए बिना बच्चे हों या बड़े, महिला हों या पुरूष पुण्य की इस धरा पर जप-तप का महीने भर का कठिन योग करने को रोमांचित हो रहे थे।
विज्ञापन


मेला रामनगरिया का उद्घाटन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी करेंगे। व्यवस्थाओं को लेकर मेला प्रशासन तैयारियों में लगा रहा। प्रशासनिक पांडाल व मुख्य गेट को सतरंगी रंग- बिरंगी झालरों, फूलों व भगवा वस्त्रों से सजाया गया। पौष पूर्णिमा पर पुण्य की डुबकी के साथ कल्पवास शुरू हो जाएगा। तंबुओं में बसे माघ मेला रामनगरिया में चारों ओर श्रद्धा,भक्ति व अध्यात्म की खुशबू वातावरण सुगंधित कर रही। पूर्णिमा स्नान को श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधु-संतों व कथा पांडालों में धर्म ध्वजाएं लहरा रही हैं। मैनपुरी, एटा, कासगंज, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि जिलों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे हैं। उद्घाटन बेला में सायंकाल होने वाली मां गंगा की महा आरती के स्थल को समतल कराया गया। गहरे पानी से कल्पवासियों की सुरक्षा को बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग की गई। उद्घाटन के बेला को अद्भुत बनाने के लिए तट को गेंदा के फूलों से सजाया जा रहा। 21 हजार दीप जगमग होकर अमृतमयी मां देव सरिता मां गंगा की आभा में चार चांद लगाएंगे। बनारस की तर्ज पर प्रमुख आचार्यों द्वारा मां गंगा की वैभवपूर्ण आरती की जाएगी।

मेला रामनगरिया में अस्पताल शुरू

पांचाल घाट गंगा तट पर बसी आस्था की नगरी में कल्पवासियों व संत समाज के स्वास्थ्य देखभाल की भी व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार ने अस्थाई चार शैय्या अस्पताल की सेवाएं आरंभ कराईं। अस्पताल में चार बेड व सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। चिकित्सक व कर्मचारी मेले में पहुंचकर ड्यूटी पर लग गए। गंभीर मरीज को ले जाने किए एम्बुलेंस भी अस्पताल में खड़ी कराई गई है।


मेला शुभारंभ होते ही शुरू होगा खोया-पाया शिविर

मेला रामनगरिया में हर साल की तरह इस बार भी खोया-पाया शिविर बनाया गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालु अपनों से बिछुड़े तो उन्हें उनसे मिलाया जाएगा। तीन जनवरी से ही शिविर शुरू हो जाएगा।

फोटो-26 मेला रामनगरिया शुरू होने से पहे पांचाल घाट गंगा पुल से शंखनाद करता साधु। करुणेश अवस्थी

फोटो-26 मेला रामनगरिया शुरू होने से पहे पांचाल घाट गंगा पुल से शंखनाद करता साधु। करुणेश अवस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed