फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fraud: Trucks carrying potatoes were found to be cars and Boleros during investigation

फर्जीवाड़ा: आलू ढोने वाले ट्रक जांच में कार व बाेलेरो निकले

Sun, 30 Jun 2024 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fraud: Trucks carrying potatoes were found to be cars and Boleros during investigation
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में हुए फर्जीवाड़ा की जांच रिपोर्ट निदेशक को भेज दी गई है। आलू ढोने वाले ट्रकों के नंबर जांच में कार व बाेलेरो के निकले। इससे अब सचिव व कर्मचारियों के साथ फर्म के खिलाफ भी कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन


सातनपुर आलू मंडी में द्वितीय प्रवेश पर्ची के नाम पर हुए फर्जीवाड़ा में राजस्व को चूना लगाकर लाखों रुपये के वारे-न्यारे किए गए। औरैया की फर्म आरके ट्रेडर्स के नाम से मऊ रानीमऊ मंडी की छह आर रसीद पर सातनपुर मंडी में ट्रक आए बिना ही द्वितीयक प्रवेश पर्ची काटी गईं। बताया जा रहा है कि एक लाख 40 हजार क्विंटल आलू की एक ही फर्म की द्वितीयक प्रवेश पर्ची काटी गईं। इसमें मंडी शुल्क तो मिला नहीं, लेकिन खेल के चलते 10 रुपये प्रति क्विंटल आलू की दर से सीधे वसूली कर ली गई। खास बात तो यह है कि आलू के ट्रकों के नंबरों की जांच की गई तो वह बोलेरो, कार, मिनी लोडर आदि छोटे वाहनों के निकले।
विज्ञापन

अमर उजाला ने खुलासा किया तो मंडी सभापति सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने शिकंजा कसा। जांच के लिए सचिव ने जब पत्रावली नहीं तो उन्होंने उपनिदेशक को सचिव के खिलाफ पत्र लिखकर भेज दिया। मामला शासन तक पहुंचा तो मंडी निदेशक अंजनी कुमार सिंह ने संज्ञान लेकर चार सदस्यी जांच कमेटी गठित कर दी। उपनिदेशक ने टीम के साथ 20 जून को मंडी आकर जांच की और अभिलेख कब्जे में लेकर कानपुर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला है कि औरैया की मंडी से काटी गई छह-आर रसीद से मिलान किया गया, तो बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा पाया गया। कमेटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट निदेशक को भेज दी। प्रवेश पर्ची काटने वाले कर्मचारियों का कहना है कि सचिव के मौखिक आदेश पर बिना ट्रक आए ही द्वितीयक प्रवेश पर्ची काटी गई थी। मंडी निदेशक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इसमें ट्रकों के नंबर जांच में कार, बोलेरो आदि छोटे वाहनों के निकले। फर्जीवाड़े के मामले में सचिव व अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed