फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fraud of 67 thousand in the name of selling Bolero

Farrukhabad News: बोलेरो बेचने के नाम पर 67 हजार रूपये की ऑनलाइन ठगी

Thu, 29 Dec 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 67 thousand in the name of selling Bolero
फर्रुखाबाद। बोलेरो बेचने के नाम पर युवक से 67 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जय नारायण वर्मा रोड निवासी अंबुज तिवारी ने ओएलएक्स पर बोलेरो की बिक्री का विज्ञापन देखा। वेबसाइड पर दिए गए नंबर पर अंबुज ने संपर्क किया। उधर से बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को वायु सेना में तैनात होना बताया और बोलेरो की कीमत 2.10 लाख रुपये बताई।
विज्ञापन

17 दिसंबर को बोलेरो की बुकिंग के लिए पांच हजार रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। अंबुज ने पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पांच बार में 62 हजार रुपये और ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस व्यक्ति ने फोन करके बताया कि डिलेवरी का टाइम ओवर हो गया है। 9,999 रुपये और ट्रांसफर करने होंगे। अंबुज को ठगी होने का एहसास हुआ। उसने मोबाइल नंबर पर फोन करके ट्रांसफर किए रुपये वापस मांगे तो उस व्यक्ति ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

अंबुज ने इसकी जानकारी पिता अनुराग तिवारी को दी। अनुराग ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed