फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fraud in the name of online classes, case filed

Farrukhabad News: ऑनलाइन क्लासेज के नाम पर ठगी, मुकदमा दर्ज

Tue, 07 Mar 2023 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of online classes, case filed
फर्रुखाबाद। बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज के नाम पर एक महिला से ठगी कर ली गई। पंजीकरण के नाम पर पांच हजार रुपये लिए और 31 हजार रुपये लोन करवाकर निकाल लिए। पीड़िता ने दो मोबाइल नंबर के मालिकों के खिलाफ ठगी, सूचना प्रौद्योगिकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।शहर के मोहल्ला कूंचा भवानी दास निवासी आरती सक्सेना ने कोतवाली में एक मोबाइल नंबर धारक खुशबू और हर्बल के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत तथा सूचना प्रौद्योगिकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि खुशबू ने फोन करके बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज ज्वाइन करने की बात कही। इसके बाद हर्बल नामक युवक ने बुकिंग के पांच हजार रुपये मांगे। उन्होंने अपने पति से कहकर पहले चार हजार और फिर एक हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। रुपये पहुंचने के बाद उन्होंने क्लासेज का हर माह एक हजार रुपये चार्ज बताया। यही नहीं खुशबू ने गलत सूचनाएं देकर 31 हजार रुपये का लोन करवा लिया। धोखाधड़ी की भनक लगने पर आरती ने मेल भेजकर ऑनलाइन क्लासेज की बुकिंग निरस्त करवा दी। इस दौरान आरोपियों ने लोन के रुपये भी निकाल लिए। अब किश्त जमा करने का दबाव बना रहे हैं। जब रुपया वापस मांगा, तो फोन भी उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed