फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fraud case against six on the orders of the court

Farrukhabad News: कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Sat, 27 May 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 27 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fraud case against six on the orders of the court
संकिसा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अचरा तकीपुर निवासी राजेश कुमार ने कोर्ट के आदेश पर गांव बसईखेड़ा निवासी खुरनूर खां, नूर मोहम्मद, शबलू, अफसाना बेगम, असर खां, रूकसाद खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें आरोप लगाया कि खुरनूर खां व नूर मोहम्मद ने अपने हिस्से की जमीन 26 जून 2020 को नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी विमल चंद्र गुप्ता को बेच दी थी। विमल चंद्र गुप्ता ने वह जमीन 26 अगस्त 2021 को उसको बेचकर कब्जा दिलवा दिया। खुरनूर खां व नूर मोहम्मद ने 13 जून 2022 को बहन अफसाना बेगम के पक्ष में विक्रय पत्र बना दिया। इस संबंध में थाने में तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई।

-------------------
मारपीट व धमकी देने में छह के खिलाफ मुकदमा
संकिसा। मेरापुर थाना व गांव के निवासी सुमित कुमार ने गांव के अहिवरन, सुधीर, रामबरन, करन, रजनीश, गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि चाचा विनोद कुमार बिजली की केबिल देखने के लिए गए थे। तभी इन लोगों ने चाचा को घेरकर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर लाठी डंडों से उन पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर नीतू व प्रभात ने किसी तरह चाचा को बचाया। यह लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed