फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four vehicles collided with an ambulance, two injured

बेकाबू एंबुलेंस की टक्कर से चार वाहन भिड़े, दो घायल

Thu, 17 Nov 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four vehicles collided with an ambulance, two injured
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार बेकाबू निजी एंबुलेंस ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे पांच वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में टेेंपो चालक और बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वाहन कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी अशोक कुमार (61) फतेहगढ़ से टेंपो लेकर आ रहे थे। नेकपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार निजी एंबुलेंस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद टेंपो एक कार से टकराया और कार बाइक सवार से टकरा गई। इसी दौरान एक अन्य कार भी वाहनों में घुस गई।
इससे टेंपो चालक अशोक कुमार और बाइक सवार घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने अशोक कुमार को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि बाइक सवार को मिलेट्री अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया। एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed