{"_id":"5d4ef82b8ebc3e6cde238cca","slug":"four-tractors-and-one-jcb-seize-in-illegal-mining-farrukhabad-news-knp506868899","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने रात में पकड़ा अवैध खनन, चार ट्रैक्टर एक जेसीबी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने रात में पकड़ा अवैध खनन, चार ट्रैक्टर एक जेसीबी सीज
विज्ञापन
थाने में खड़े सीज किए गए ट्रैक्टर और जेसीबी।
- फोटो : FARRUKHABAD
जनपद में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। कुछ नेताओं व आला अफसरों की सरपस्ती में तो कुछ इनकी आड़ में चल रहा है। इसे रोकने के लिए प्रशासन के प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। पिछले माह में खनन के कुछ बड़े मामले पकड़े जाने के बाद भी इस पर लगाम नहीं लग पा रही है।
खनन करने वालों को दिन या रात जब भी मौका मिलता है वे अपने काम में जुट जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार देर रात अमृतपुर क्षेत्र में सामने आया है। जहां एसडीएम ने चार ट्रैक्टर व एक जेसीबी सीज करवा दी है। जिले में जमकर अवैध खनन होता है। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे गंगा नदी के किनारे बालू का अवैध खनन हो रहा था।
किसी ने देर रात एसडीएम अमृतपुर बिजेंद्र कुमार को इसकी सूचना दे दी। वह तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, एसओ अमृतपुर देवेंद्र सिंह गंगवार और राजेपुर थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद के साथ फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें एक जेसीबी व चार ट्रैैक्टर से अवैध खनन होता मिला।
विज्ञापन
उन्होंने चारों ट्रैक्टर कब्जे में ले लिए जबकि जेसीबी स्टार्ट ही नहीं हुई। उसे फोर्स पानी में खड़ा ही छोड़ आई। शनिवार सुबह जेसीबी को खिंचवा कर थाने लाया गया। सूचना पर शनिवार सुबह खनन निरीक्षक राजीव रंजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब एक हजार 35 घन मीटर खनन किया गया है। जेसीबी व ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया है।