फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four shops dubious fired

संदिग्धावस्था में चार दुकानें जलीं

Sat, 04 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 04 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four shops dubious fired
संदिग्ध हालात में चार खोखों में शुक्रवार की रात आग लग गई। आग से लाखों का
विज्ञापन
सामान राख हो गया। घटना की जानकारी पर याकूतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल कमालगंज थाना इलाके का बता कर पीड़ितों को टरका दिया। फतेहगढ़ कोतवाली के गांव नगला ताड़ याकूतगंज निवासी राजीव का एक खोखा कापी-किताबों और  दूसरा जरनल

स्टोर का था। हुसैनपुर निवासी सियाराम का पास में ही पंचर का और यहीं मेवाराम का मिठाई का खोखा है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे इनमें आग लग गई। इससे सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगी देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी वाईपी सिंह और याकूतगंज चौकी पुलिस मौके पर  पहुंची। पुलिस ने दमकल को सूचना दी

लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही लोगाें ने आग पर काबू पा लिया।  तब तक चारों दुकानों का सारा सामान जल गया था। सूचना पर दुकानदार रात में ही मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों का कहना था कि अज्ञात लोगों ने खोखों में आग लगाई है। इनसे सीओ ने कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। शनिवार की सुबह दुकानदार कोतवाली पहुंचे तो प्रभारी कोतवाल

अनूप तिवारी ने कहा कि घटनास्थल कमालगंज क्षेत्र का है। रिपोर्ट वहां पर दर्ज होगी। लोगों ने पूछा तो अनूप तिवारी ने कहा कि वह चौकी गलत बन गई है। चौकी कमालगंज इलाके में है। दुकानदार कमालगंज थाने गए तो वहां पर भी पुलिस ने

फतेहगढ़ का घटनास्थल बता कर टरका दिया। राजीव ने बताया कि उनकी दुकान में करीब 2.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अन्य दुकानदारों ने बताया कि उनके यहां 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि वसूली के लिए फतेहगढ़ पुलिस तैयार रहती है। लेकिन रिपोर्ट के लिए थाना इलाका  कमालगंज का बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed