फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four police personnel including Jhansi inspector fined

झांसी के थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मियों पर आयोग ने लगाया 10-10 हजार रुपये जुर्माना

Sun, 01 Mar 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Four police personnel including Jhansi inspector fined
फर्रुखाबाद। छह वर्ष पहले शमसाबाद थाने में तैनाती के दौरान झांसी सदर बाजार के इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों ने कार के फर्जी कागजात के आरोप में युवक को पकड़ लिया था। युवक के भाई ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन

आयोग की जांच में पुलिसकर्मियों के अकारण युवक को परेशान करने का मामला सामने आया। आयोग ने सभी पर दस-दस हजार रुपये जुर्माना किया है। उनको नोटिस जारी किए गए हैं। 15 दिन में जवाब न देने पर दस-दस हजार की बजाय 25-25 हजार रुपये सभी पुलिस कर्मियों के वेतन से वसूले जाएंगे। एसपी ने आयोग से आदेश के आधार पर झांसी के एसपी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां निवासी रीतेश कुमार भारद्वाज ने 21 दिसंबर 2014 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया कि थाने में तैनात दरोगा नरेंद्र गौतम (वर्तमान में झांसी जिले के सदर बाजार थाने में इंस्पेक्टर), दरोगा इंद्रपाल सिंह (अब रिटायर), सिपाही जयनरायण (अब फर्रुखाबाद में यूपी 112 में ) और दीवान कमल किशोर (सदर कोतवाली की रेलवे रोड चौकी में तैनाती) ने छोटे भाई अवनीश कुमार को कार के फर्जी कागज होने का आरोप लगाकर पकड़ा और अकारण परेशान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने जांच करवाई, तो पुलिस कर्मी दोषी पाए गए। पुलिसकर्मियों ने बिना छानबीन के अवनीश को कार के कागज फर्जी बताकर पकड़ लिया था। उसे घंटों थाने में बैठाकर प्रताड़ित किया जबकि गाड़ी के कागज सही थे। आयोग ने इंस्पेक्टर समेेत चारों पुलिस कर्मियों को दस-दस हजार रुपये पीड़ित को देने का आदेश दिया है।

अकारण परेशान करने के संबंध में चारों को नोटिस जारी कर 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। निर्धारित समय में स्पष्टीकरण न देने पर चारों के वेतन से 25-25 हजार रुपये की कटौती करने का आदेश एसपी को दिया है। एसपी डा. अनिल कुमार मिश्रा ने झांसी के एसपी को पत्र भेज दिया है। जिले में तैनात यूपी 112 व चौकी पर तैनात सिपाही को नोटिस का अनुपालन करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed