फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four people exposed to corona infection will be investigated

कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए 4 युवक

Wed, 20 May 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Four people exposed to corona infection will be investigated
फ्लू कैंप से कोरोना संदिग्ध को ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : FARRUKHABAD
कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए चार लोगों की होगी जांच
विज्ञापन

कायमगंज। मुंबई से ट्रक में सफर करने वाले राजा रामपुर मेई क्षेत्र के कोरोना संक्रमित के साथ कायमगंज क्षेत्र के भी चार युवक आए थे। चारों को सैंपल के लिए मिशन अस्पताल भेज दिया गया है।
मोहम्मदाबाद विकास खंड क्षेत्र के गांव राजा रामपुर मेई निवासी युवक के साथ मुंबई से ट्रक में चार लोग कायमगंज व सात लोग फर्रुखाबाद के आए थे। बुधवार को रायपुर निवासी तीन व गांव शिवरई मठ निवासी युवक को बीसीपीएम विनय मिश्रा ने फ्लू कैंप बुलाया और एंबुलेंस से सैंपल के लिए मिशन अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

कैंप में 165 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। 12 का पंजीकरण हुआ, 15 को पीएन फाउंडेशन में क्वारंटीन किया गया। डॉ. विकास शर्मा, कानूनगो सतेंद्र कटियार, मुरारीलाल गुप्ता, लालू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क वालों की निगेटिव रिपोर्ट आने पर भी छुट्टी नहीं
फर्रुखाबाद। मिशन अस्पताल के क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर में मंगलवार को पॉजिटिव मिले मरीज के संपर्क में रहे आसपास के पांच लोगों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई, मगर उन्हें छुट्टी नहीं दी गई। बुधवार को पांचों का दोबारा सैंपल कराया गया। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना पॉजिटिव मिला शमसाबाद थाने के गांव खुड़ना वैद्य निवासी टीवी कलाकार मिशन अस्पताल के फैसिलिटी सेंटर में भर्ती था। युवक जिस वार्ड में था, उसके आसपास पांच लोग और थे। मंगलवार को इनके समेत कुल 16 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इन पांच लोगों को छोड़कर 11 लोगों को घर भेजकर 14 दिन होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई। बुधवार को पांचों का दोबारा नमूना लिया गया।
हाथीपुर गांव को कराया गया सैनिटाइज
हाथीपुर के क्वारंटीन सेंटर में रुके नवाबगंज थाने के गांव राजारामपुर मेई निवासी युवक के पॉजिटिव आने के बाद गांव में दहशत है। डीपीआरओ ने टीम भेजकर गांव का निरीक्षण कराकर सैनिटाइज कराया। क्वारंटीन सेंटर में कुल आठ प्रवासी भर्ती थे।

इनमें सात मुंबई और एक जयपुर से आया था। सभी के सैंपल भेजे गए हैं। इनमें दो की रिपोर्ट मंगलवार को आई थी। एक पॉजिटिव को जसवंतनगर एल-1 अस्पताल और दूसरे निगेटिव को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed