फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four nominees nominated for the post of President

अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Sun, 05 Nov 2017 11:45 PM IST
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश Updated Sun, 05 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four nominees nominated for the post of President
अध्यक्ष पद को नामांकन करने पहुंची निर्दलीय प्रत्याशी सलमा बेगम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए रविवार को चार प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। नगर पालिका सदर और कायमगंज से एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत कमालगंज अध्यक्ष पद के लिए पूर्व पालिका अध्यक्ष रामबेटी शंखवार समेत दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। नगर  पंचायत मोहम्मदाबाद में पांचवें दिन भी किसी प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा नहीं भरा। सभासद पदों पर नामांकन हुए।
विज्ञापन


नगर पालिका सदर के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए सलमा बेगम ने कलक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन कराया। नगर पालिका कायमगंज से अध्यक्ष पद के लिए गंगा सरन ने नामांकन कराया। नगर पंचायत कमालगंज अध्यक्ष पद के लिए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजबेटी शंखवार ने नामांकन किया। इसके  अलावा गीता ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा है। मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पांचवें दिन भी कोई पर्चा भरने नहीं आया।
विज्ञापन


अभी तक 40 पर्चे बिक चुके है। रविवार को स्वेता भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने को पर्चा खरीद ले गई। नगर पालिका सदर में सभासद का चुनाव लड़ने के लिए वार्ड 4 से सुजीत सिंह, अविनाश सिंह, वार्ड 11 से अंशुल, वार्ड 13 से उमा, वार्ड 14 से मुकेश कुशवाहा, सुष्मिता, वार्ड 15 से मही प्रकाश, वार्ड 9 से संजय यादव, रामबेटी, पंकज प्रकाश, वार्ड 6 से जितेंद्र, ब्रह्मानंद, वार्ड 10 से सत्यवती देवी, वार्ड 16 से आदेश कुमार, मुकेश,  वार्ड 17 से नीलम, मुमताज बेगम, मनोज, वार्ड 18 से रावेश, वार्ड 19 से विजय, आशीष, सत्यराम, वार्ड 36 माला, वार्ड 37 से आलोक, वार्ड 23 से ताहिर, फरीदा, संजीव, वार्ड 28 महेंद्र, वार्ड 29 से राजपाल ने नामांकन किया। कमालगंज नगर पंचायत से सभासद के लिए वार्ड 2 से अनिल कुमार, शैलेंद्र कुमार, वार्ड 3 से सत्यभान, वार्ड 5 से अंकित गुप्ता, वार्ड 6 से लाल जी कश्यप, रेखा ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद नगर पंचायत से सभासद पदों के लिए वार्ड 1 से मिथलेश, वार्ड 3 से राजकुमार, सुरेश, वार्ड 6 से पूजा, वार्ड 7 से सुरजीत कुमार, वार्ड 11 से रजिया बेगम, श्रीनिवास ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed