{"_id":"631e2c209a3a2e16dc56dd81","slug":"four-members-of-interstate-gang-of-robbery-and-theft-arrested-farrukhabad-news-knp7176245141","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट व चोरी में मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट व चोरी में मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसओजी व राजेपुर थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान में लूट व चोरी में अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक शातिर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
आरोपियों से चोरी व लूट के दो लाख रुपये के गहने व नकदी बरामद हुई। तलाशी में उनके पास दो तमंचे कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक मिली है।
शनिवार रात राजेपुर तिराहे पर एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, राजेपुर एसओ सत्यप्रकाश ने फोर्स के साथ घेराबंदी कर मुठभेड़ में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए लोगों में जनपद बदायूं थाना उसहैत के गांव ककराला निवासी इरफान, मोहल्ला अहमद नगर बझौरा निवासी राजाराम, थाना व कस्बा अलापुर निवासी नसरूद्दीन, वार्ड नंबर 25 पूर्वी थोक ककराला निवासी इलियास शामिल है। वार्ड नंबर 25 पूर्वी थोक ककराला निवासी जहांगीर पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
पूछताछ में इनके तीन साथी मोहल्ला पश्चिम थोक टिंडो नगला ककराला निवासी मासा अल्हाह, थाना उसहैत गांव सरैली निवासी अर्जुन चौहान, कस्बा उसहैत निवासी इकलास के नाम भी उजागर हुए है। पकड़े गए शातिरों के पास से पुलिस ने डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवर व 50 हजार रुपये , दो तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक सहित तीन मोबाइल भी बरामद किए है।
विज्ञापन
एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए शातिरों ने जिले में चार चोरी व एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। गिरोह का सरगना राजाराम कर्नाटक में तीन वर्ष तक चोरी के मुकदमे में जेल में बंद रह चुका है।
इनसेट
सरगना राजाराम के खिलाफ दर्ज है 12 मुकदमे
मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर राजाराम खिलाफ कर्नाटक के जनपद हुनावर में चोरी, बदायूं व फर्रुखाबाद में चोरी व लूट के कुल 12 मुकदमे दर्ज है। इरफान के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला, चोरी के आठ मुकदमें दर्ज है। नसरूद्दीन उर्फ मुल्ला व इलियास के खिलाफ जनपद में छह- छह मुकदमे दर्ज मिले है। पुलिस दावा कर रही है कि गिरोह के तार कर्नाटक, आंध्र प्रदेेश, उड़ीसा से भी जुड़े हुए है। यह लोग वहां भी वारदात कर चुके है। उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
इंसेट
इन चोरियों का हुआ खुलासा
राजेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर में सराफ व्यापारी सुमित वर्मा के साथ 26 अप्रैल को 10 लाख के जेवर लूट की घटना हुई थी। 22 अगस्त को थाना जहानगंज के गांव मुरहास निवासी शराब कारोबारी शैलेंद्र सिंह के घर से 40 लाख के गहने व जेवर, 31 अगस्त को सराफा बृजेश मिश्रा की दुकान से नौ लाख के जेवर, नगदी चोरी हुए थे। इसके अलावा कमालगंज, कायमगंज व कंपिल क्षेत्र में हुई तीन घटनाओं में लाखों की चोरी हुई थी। इस प्रकार कुल एक करोड़ रुपये चोरी व लूट में गए, लेकिन पुलिस ने पकड़े आरोपियों से महज दो लाख के जेवर व नगदी ही बरामद की। पांच चोरी व लूट का खुलासा तो हो गया लेकिन चोरी का माल खरीदने वाले को नहीं पकड़ पाएं।
इनसेट
बरामद सामान की नहीं कराई पहचान
शराब कारोबारी सहित दो सराफा व्यापारियों के यहां लूट व चोरी की घटना में खुलासा करने वाली एसओजी ने किसी भी वादी को जेवर की पहचान के लिए नहीं बुलाया। जबकि शराब कारोबारी ने चोरी की घटना के खुलासे के लिए मुख्यमंत्री सहित कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर खुलासा करने की गुहार लगाई थी।
नितिन मिश्रा