{"_id":"60c748748ebc3e817c26a5ad","slug":"four-kg-ration-reduction-on-every-card-farrukhabad-news-knp634047017","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक राशनकार्ड पर चार किलो राशन की घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक राशनकार्ड पर चार किलो राशन की घटतौली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर कार्ड पर चार किलो राशन की घटतौली
राजेपुर। सरकार की ओर मुफ्त राशन वितरण पर कोटेदार जमकर घटतौली कर कमाई कर रहे हैं। हर राशनकार्ड पर चार-चार किलो अनाज कम दिया जा रहा है। राजेपुर क्षेत्र के गांव वीरपुर हरिहरपुर का राशन कोटा दूसरे गांव से संबद्ध है। यहां अनाज कम देने पर प्रधान के पति ने कोटेदार से फोन पर बात की।
इस पर कोटेदार ने राशन देने का कारण बताते हुए कहा कि मिलने पर सब बताएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि आडियो उन्हें मिला है। दौलतपुर के कोटेदार की दुकान निलंबित की जाएगी।
वीरपुर निवासी ग्रामीण को चार किलो राशन कम मिलने पर उसने प्रधान से शिकायत की। इस पर प्रधान रजनी देवी के पति चंदन सिंह ने कोटेदार को फोन मिलाया और कम राशन देने का विरोध किया। इस पर कोटेदार ने कहा कि एक-दो किलो राशन सभी कार्डधारकों को कम दिया जाता है। उन्होंने कार्डधारक को बताकर चार किलो राशन कम दिया है।
विज्ञापन
इसमें दो किलो अगले माह बढ़ा देने की बात कही। इस पर कोटेदार ने कहा कि राशन कम देने का कारण मिलने पर बताएंगे। हालांकि कोटेदार का इशारा अधिकारियों की ओर था। बाद में कहा कि उससे दलाली लेने की किसकी हिम्मत है। प्रधान के पति चंदन सिंह व कोटेदार के बीच हुई बातचीत का आडियो एसडीएम व अन्य अधिकारियों को भेज दिया गया।