फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four including the couple were tried for murder

हत्या में दंपति सहित चार पर मुकदमा

Wed, 21 Jul 2021 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Four including the couple were tried for murder
गांव दमदमा में आरोपियों के घर लटकता ताला। - फोटो : FARRUKHABAD
हत्या में दंपती सहित चार पर मुकदमा
विज्ञापन

कायमगंज। गांव दमदमा में रास्ते में बंधी पॉलिथीन की रस्सी हटाने पर चचेरे भाई की हत्या व भाभी-भतीजे को घायल करने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। गांव दमदमा निवासी पप्पू (48) व चचेरे भाई राजकुमार के घर पास पास हैं। राजकुमार ने गली में बकरियां बांधने के लिए पॉलिथीन तानकर रस्सी बांधी थी।
इसे पप्पू ने काट दिया तो विवाद हुआ। इस पर मंगलवार देर शाम पप्पू की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। बचाने आई पत्नी किरन व पुत्र धर्मेंद्र को गंभीर घायल कर दिया गया था। इस मामले में भाई शंकर ने राजकुमार, उसकी पत्नी संतोषी देवी, पुत्र आकाश व निखिल के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हत्यारोपी संतोषी का सीएचसी में हो रहा इलाज
विवाद में आरोपी संतोषी भी घायल हो गई थी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज हो गया है। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपियों के घर पड़ा है ताला
वारदात के बाद से हत्यारोपियों के घर पर ताला पड़ा है। साथ ही पप्पू की पत्नी किरन व पुत्र धर्मेद्र के लोहिया अस्पताल में भर्ती होने से उनके घर में भी सन्नाटा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस घटनास्थल पर बार-बार चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed