फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four home fire burns, the loss of millions

आग से चार घर जले, लाखों का नुकसान

Mon, 27 Feb 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 27 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four home fire burns, the loss of millions
घर के बाहर पड़ा जला हुआ सामान और खड़े परिजन। - फोटो : amarujala
नौखंडा खास में संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में आग लगने से तीन भाइयों समेत चार लोगों के घर जलकर राख हो गए। इसमें रखा जेवर, कपड़ा, अनाज व अन्य सामान भी जल गया।
विज्ञापन



गांव नौखंडा निवासी मनोज कुमार का पक्के मकान पर छप्पर रखा हुआ था। इनके भाई अवनीश कुमार, विनोद कुमार के आवास छप्पर के बने हुए थे। इसी के पास विनोद कुमार की झोपड़ी रखी हुई थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे अचानक विनोद की झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


इसकी चपेट में आसपास की झोपड़ियां भी आ गईं। यह देखकर कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहे परिवार के लोग दौड़कर आए और गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू पाने के लिए पानी डालना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनोज कुमार ने बताया कि आग से करीब 2.50 लाख रुपयों का नुकसान हुआ है। अन्य लोगों को 50 से 60 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है। सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को देकर क्षति का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed