फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four dead, 80 infected including five growth

चार की मौत, पांच वृद्घ समेत 80 संक्रमित

Mon, 10 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Four dead, 80 infected including five growth
फर्रुखाबाद। कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। सोमवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी हैं। इसके अलावा 80 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमित लोगों को आंकड़ा बढ़कर 8832 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सर्वाधिक संक्रमित मरीज शहरी क्षेत्र के निकल रहे हैं। जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला पुराना कोटा पार्चा निवासी वृद्ध, आवास विकास कालोनी निवासी वृद्ध, फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवास अधेड़, बढ़पुर निवासी महिला व अधेड़, भोलेपुर निवासी दो युवक, सिंधी कालोन निवासी युवक व महिला, सेंट्रल बैंक कर्मचारी, श्याम नगर निवासी वृद्ध सहित शहरी क्षेत्र के 46 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कमालगंज क्षेत्र के चार, मोहम्मदाबाद क्षेत्र में वृद्धा सहित 15 लोग, राजेपुर में तीन व शमसाबाद क्षेत्र में 12 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। जिले में अब तक 8832 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7728 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 131 संक्रमित अपनी जान गवां चुके हैं। जिले में अभी 973 के एक्टिव हैं। कायमगंज एल-2 अस्पताल मेें रविवार रात चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज। पिछले साल इक्का-दुक्का मरीज के मरने की सूचना बड़े शहरों के अस्पताल से सुनाई देती थी। इस साल तो हर गांव व हर मोहल्ले से मौत की सूचना सुनाई दे रही है। अब तो सीएचसी में खुले एल-2 अस्पताल से संक्रमित मरीजों के मरने की खबर मिलने लगी है।
एल-2 अस्पताल में नगर के मोहल्ला पटवन गली निवासी 68 वर्षीय महिला भर्ती थीं। मोहल्ला सदबाड़ा निवासी 80 वर्षीय वृद्ध को परिजनों ने भर्ती कराया था। गांव जयसिंहपुर के 68 वर्षीय वृद्ध व मैनपुरी जिले की 51 वर्षीय महिला को परिजनों ने भर्ती कराया था।

रविवार की रात इलाज के दौरान चारों संक्रमितों की मौत हो गई। सभी के परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। एक दिन में चार की मौत से हड़कंप की स्थिति है। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया अस्पताल में अब तक 18 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से अधिकांश लोग उम्रदराज थे, जो किसी न किसी बीमारी से पहले से ही ग्रसित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed