फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four arrested for stealing the Sun Temple

सूर्य मंदिर में चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

Fri, 22 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Fri, 22 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for stealing the Sun Temple
महिला गिरफ्तार - फोटो : demo pics

सूर्य मंदिर में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर नगदी व छुरी बरामद की है। एक चोर फरार है। शहर कोतवाली के गांव नरायनपुर में मेन रोड पर गुड्डू शुक्ला का सूर्य मंदिर है। 13 अप्रैल की रात चोर मंदिर में घुस गए। यह दानपात्र को तोड़कर इसमें से नगदी के अलावा पुजारी की बाइक चोरी कर ले गए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस इस मामले में चार चोरों को पकड़ कर पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन


पकड़े गए चोरों ने अपना नाम शानू बाथम निवासी बेवर रोड भोलेपुर, रोहित उर्फ पप्पू निवासी निनौआ, लालू निवासी कीरतपुर और अरुण उर्फ चमन नरायनपुर बताए। चोरों से पुलिस ने आलानकब, छुरी, और 1890 रुपये बरामद किए।  पुलिस का कहना है कि अरुण का भाई शिवशंकर  फरार है। मोटरसाइकिल उसी के पास है।  पुलिस ने पकड़े गए चोरों का शुक्रवार को चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed