फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Foundation stone laid: Three roads will be built with Rs 7.74 crore

शिलान्यास : 7.74 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें

Sun, 09 Feb 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid: Three roads will be built with Rs 7.74 crore
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जनपद में 21.28 किलोमीटर लंबी तीन सड़कों का 7.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को सांसद ने शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करा दिया।
विज्ञापन



ब्लॉक राजेपुर में दो सड़कें गंगा की बाढ़ के दौरान कट गई थीं। कायमगंज क्षेत्र की एक सड़क गड्ढों में तब्दील थी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीनों सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली। इसमें राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव जिठौली से बरेली-इटावा तक 6.8 किमी सड़क का निर्माण दो करोड़ 92 लाख 25 हजार रुपये से होगा। गांव लभेड़ा से बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग तक 5.20 किमी सड़क का निर्माण एक करोड़ 70 लाख 29 हजार रुपये से कराया जाएगा। इसके अलावा नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव फरीदपुर से कायमगंज रोड तक 9.60 किमी सड़क का निर्माण 3 करोड़ 12 लाख 14 हजार रुपये से स्वीकृत है।
विज्ञापन

कुल 21.28 किमी लंबी सड़कों के निर्माण पर 7 करोड़ 74 लाख 69 हजार रुपये खर्च होंगे। इसी धनराशि में पांच वर्ष तक कार्यदायी संस्था को मरम्मत करनी होगी। सड़कों के निर्माण से 50 से अधिक गांव के निवासियों को राहत मिलेगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) की ओर से शनिवार को गांव फरीदपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने तीनों सड़कों का शिलान्यास किया। इसमें कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, सेवानिवृत्त निदेशक एवं मुख्य अभियंता रवींद्र गंगवार, अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता अभिषेक चौधरी, जेई दलवीर सिंह मौजूद रहे। अवर अभियंता बृजमोहन सिंह ने बताया कि तीनों सड़कों का निर्माण कार्य चार जून तक पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed