फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Found the water plant without a license

बगैर लाइसेंस चलता मिला वाटर प्लांट

Thu, 12 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Thu, 12 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Found the water plant without a license
सरसों के तेल का नमूना भरते अफसर। - फोटो : अमर उजाला
फतेहगढ़ के गांव रखा चौराहे पर पाउच में पानी भरने के लगे प्लांट पर नगर मजिस्ट्रेट ने खाद्य सुरक्षा टीम के साथ बुधवार को छापा मारा। प्लांट बिना लाइसेंस के चलता मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट ने उसको सीज कर दिया। इसके साथ तीन परचून की दुकानों पर छापा मार कर बेसन और सरसों के तेल के नमूने भरे गए।
विज्ञापन


गांव वनखड़िया निवासी तेजवीर सिंह यादव के पुत्र शनि यादव का रखा चौराहे पर पाउच में पानी भरने का प्लांट लगा है। यह प्लांट बिना लाइसेंस के कई महीनों से चल रहा था। जानकारी मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीएस वर्मा, खाद्य निरीक्षक रमेश सिंह के साथ छापा मारा।
विज्ञापन


प्लांट पर आरओ और पाउच सील करने की मशीन लगी थी। मालिक से लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सके। प्लांट अवैध तरीके से बिना लाइसेंस से चल रहा था। यह देख नगर मजिस्ट्रेट ने प्लांट को सीज कर दिया। शनि यादव को नोटिस जारी कर कहा कि जब तक लाइसेंस नहीं बनता है तब तक प्लांट नहीं चलाया जाएगा। अगर प्लांट चलता मिला तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वहां से कुछ दूरी पर स्थित अवनीश की परचून की दुकान पर छापा मार कर सरसों के तेल और बेसन का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस लाइन चौराहे पर देवेंद्र राठौर और सुरेंद्र राठौर की परचून की दुकान पर छापा मारकर सरसों के तेल का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीएस वर्मा ने बताया कि नमूनाें को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed