{"_id":"571faea54f1c1b7827a9192e","slug":"found-hanging-locks-on-public-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों पर लटके मिले ताले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों पर लटके मिले ताले
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
हस्तरेखा चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ व एसीएमओ ने मंगलवार की सुबह अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में छापेमारी की। इस दौरान कई सरकारी अस्पताल पर ताला लटका मिला। दो दर्जन से अधिक चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित सभी गैरहाजिर डाक्टरों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा है। सुबह 10 बजे तक न खुलने वाले अस्पतालों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. राकेश कुमार ने सुबह 8.25 बजे कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छापा मारा। यहां उन्हें लैब असिस्टेंट एसके देवल व राजीव, डा. ममता अरुण अनुपस्थित मिलीं। इसी क्रम में संविदा पर कार्यरत डा. श्रीकांत, डा. निशी गौड़, मिथलेश यादव, प्रांजुल तिवारी व अरविंद कुमार, डा. निर्दोष कुमार, डा. विवेक कनौजिया अनुपस्थित मिले। काउंसलर वंदना यादव, आयुष फार्मासिस्ट प्रीतीबाला, सुपरवाइजर राजेश कुमार, काउंसलर कल्पना, रवि, स्टाफ नर्स निशा, नीरज पाल अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
इसके बाद सीएमओ ने दरौरा अस्पताल में छापा मारा। यहां डा. जुबैर, राजेश, फार्मासिस्ट करुणेश कुमार एलए व रेगुलर स्टाफ अनुपस्थित मिला। जहानगंज में सुबह 9.30 बजे सीएमओ ने छापा मारा। यहां पूरा स्टाफ मौजूद मिला। केवल सफाई कर्मचारी जगदीश अनुपस्थित मिला। इसके बाद 9.40 बजे सीएमओ न्यामतपुर ठाकुरान अस्पताल पहुंचे। यहां योगेंद्र गुप्ता वार्ड ब्वाय अनुपस्थित मिला। वहीं, दूसरी तरफ एसीएमओ डा. चंद्रशेखर ने बरौन स्वास्थ्य केंद्र पर छापा मारा।
विज्ञापन
यहां चिकित्साधिकारी डा. मोहसिन जमा खां, डा. जिज्ञासा सिंह, मनीष दीक्षित और डा. सुबोध कुमार अनुपस्थित मिले। इसके बाद एसीएमओ पीएचसी फैजबाग पहुंचे। यहां उन्हें एएनएम निर्मला तिवारी अनुपस्थित मिलीं। एसीएमओ ने सीएचसी शमसाबाद पहुंचकर चिकित्सकोें की उपस्थिति का जायजा लिया, तो नितिन पोरवाल दफ्तरी, डा. नवीन गुप्ता 22 अप्रैल से अनुपस्थित पाए गए। डा. शिशिर यादव मेडिकल आफीसर भी अनुपस्थित मिले। गौरव सक्सेना दो दिन से गैरहाजिर मिले।
स्टाफ नर्स संध्या कश्यप दो दिन से गैरहाजिर मिलीं। राजीव शर्मा अनुपस्थित मिले। डाटा इंट्री आपरेटर मुफीद अहमद और सत्येंद्र सिंह के साथ ही अंकित कुमार भी मौजूद नहीं थे। एसीएमओ ने रोशनाबाद अस्पताल में छापा मारा तो यहां पर एएनएम संतोष दुबे, मिथलेश पाल 25, 26 अप्रैल से अनुपस्थित मिलीं। पीएचसी पसियापुर में डा. नवनीत गुप्ता 26 से 30 अप्रैल तक के सीएल पर पाए गए।
नियम विरुद्घ सीएल लेने पर उन्हें भी अनुपस्थित दिखा दिया गया। उपकेंद्र अलेपुर में एएनएम अनुपमा दुबे उपस्थित मिलीं, जबकि लेबर रूम में भयंकर गंदगी पाई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार ने बताया कि अनुपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट दिया गया है। छापेमारी जारी रहेगी।