{"_id":"56f5814a4f1c1b7503f14d27","slug":"found-hanging-dead-labor","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला मजदूर का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
गांव बहलोलपुर निवासी मजदूर विजय (25) पुत्र रामसुभाष गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ होली खेलने निकला था। उसने दोस्तों के साथ शराब पी और डीजे पर डांस किया। शाम करीब छह बजे निहाल खां के आम के बाग में विजय का शव फांसी पर लटका देख गया। गांव के ही लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। विजय का शव पेड़ पर उसकी शर्ट से ही लटक रहा था। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विजय की पत्नी कोमल शव देखकर फफक पड़ी। विजय छह भाइयों पंकज, सुमित, अभिषेक, अंकुल और ऋतिक में सबसे बड़ा था। परिजनों के अनुसार विजय ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं है। एसओ श्रीकांत यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन