फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former soldier slapped by city Kotwal

पूर्व सैनिक को शहर कोतवाल ने मारा थप्पड़

Fri, 22 Jun 2018 11:47 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Fri, 22 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Former soldier slapped by city Kotwal
hp police
पांचाल घाट पुल पर रेलिंग के पास खड़े पूर्व सैनिक को शहर कोतवाल ने थप्पड़ जड़ दिया। इससे आक्रोशित पूर्व सैनिक पत्नी व रिश्तेदार के साथ पुल पर धरना देकर बैठ गया। गंगा दशहरा का पर्व होने से पुल पर जाम लग गया। एसडीएम सदर अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व सैनिक से मामले की जानकारी ली। एसडीएम के कोतवाल पर कार्रवाई करवाने का आश्वासन देने के बाद पूर्व सैनिक ने अनशन खत्म किया।
विज्ञापन



फतेहगढ़ कोतवाली के नेकपुर में एसआर कोल्ड स्टोरेज के पास रहने वाले पूर्व सैनिक भानुप्रताप सिंह शुक्रवार की सुबह पत्नी साधना और रिश्तेदार के साथ गंगा दशहरा पर पांचाल घाट पर स्नान करने गए थे। यह पुल की रेलिंग पर पत्नी और रिश्तेदार के साथ खड़े होकर गंगा का नजारा देखने लगे। अन्य लोग भी यहां खड़े थे।  पुल पर जाम जाम न लगे, इसके लिए पुलिस गश्त कर वाहनों को हटा रही थी। इस दौरान शहर कोतवाल संजीव राठौर जीप से पुल पर पहुंचे।
विज्ञापन



उन्होंने रेलिंग के पास खड़े भानुप्रताप सिंह से वहां से जाने के लिए कहा। इससे इनमें विवाद होने लगा। पूर्व सैनिक के मुताबिक इस बीच कोतवाल ने थप्पड़ मार दिया। पत्नी साधना के साथ अभद्रता कर धक्कामुक्की की। विवाद बढ़ने से मौके पर भीड़ लग गई। कार्रवाई की मांग को लेकर भानुप्रताप सिंह पत्नी व रिश्तेदार के साथ पुल पर अनशन पर बैठ गए। मौके की नजाकत को देखकर कोतवाल वहां से खिसक लिए। पुल पर धरने से जाम लग गया। जाम की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाल राजेश पाठक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजेश पाठक ने पूर्व सैनिक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह बिना कार्रवाई के उठने के लिए तैयार नहीं हुए। कुछ समय बाद एसडीएम सदर अजीत सिंह मौके पर आ गए। एसडीएम ने भानुप्रताप सिंह से लिखित में शिकायत मांगी। एसडीएम के आश्वासन पर भानुप्रताप सिंह ने पत्नी व रिश्तेदार के साथ अनशन खत्म कर दिया।  कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि वह सुरक्षा को लेकर गश्त कर रहे थे। पुल की रेलिंग पर भीड़ लगी थी। इससे पूर्व सैनिक से वहां से जाने के लिए कहा था। इस पर वह भड़क गए। उन्हाेंने मारपीट नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed