फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former MP Chhote Singh Yadav, close to Mulayam Singh, passes away

Farrukhabad News: मुलायम सिंह के नजदीकी पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का निधन

Fri, 13 Jun 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 13 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Former MP Chhote Singh Yadav, close to Mulayam Singh, passes away
फर्रुखाबाद। सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के नजदीकी रहे पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव ने लखनऊ के अस्पताल में अंतिम सांस ली। सूचना पर शोक की लहर दौड़ गई। वह कई बार कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रहे। जिलाध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पलरिया निवासी समाजवादी पुरोधा छोटे सिंह यादव (92) का लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव भी हालचाल देखने पहुंचे। निधन की सूचना मिलते ही समाजवादियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि वह दो बार सांसद रहे। कई बार कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रहे। उनके मुलायम सिंह यादव से भी नजदीकी संबंध रहे। कहा कि वह हमारे मार्गदर्शक थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed