फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former MoS Narendra Singh Yadav will contest from Amritpur

पूर्व राज्यमंत्री अमृतपुर से लड़ेंगे चुनाव, कायमगंज पर फैसला शीघ्र

Thu, 27 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Former MoS Narendra Singh Yadav will contest from Amritpur
फर्रुखाबाद। छह बार विधायक रह चुके सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह ने पार्टी से टिकट कटने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोंक दी। इतना ही नहीं कायमगंज सीट से पुत्रवधू को भी चुनाव लड़ाने का विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जो कुछ हैं कार्यकर्ताओं की देन है। लिहाजा हर कार्यकर्ता का सम्मान करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव सपा के बड़े नेताओं में शुमार हैं। वह मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1985, 1991, 1996, 2002, 2007 और अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से 2012 में विधायक बने। नरेंद्र सिंह का पार्टी के ही अलीगंज के मूल निवासी एक नेता से राजनीतिक मतभेद है। जिला पंचायत चुनाव में दोनों नेताओं की अहम ऐसी टकराई कि नरेंद्र सिंह के पुत्र सचिन यादव को सपा से बगावत करनी पड़ी।
विज्ञापन

अपनी सूझबूझ के चलते अलीगंज वाले नेता को चारों खाने चित करके भाजपा की मदद से सचिन ने बहन मोनिका यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा दिया। इस घटनाक्रम में नरेंद्र सिंह भी पार्टी को दरकिनार कर पुत्री के साथ रहे। हालांकि पार्टी ने सचिन यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया था, मगर पूर्व मंत्री पर कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा सकी। उनके विरोधी गुट ने कई बार पार्टी से निष्कासन कराने के प्रयास भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह ने इन सबकी बिना परवाह किए अपना कद बरकरार रखा। कई बार अखिलेश यादव के साथ मंच पर आगे की कुर्सी हासिल की। विधानसभा चुनाव के वक्त भी विरोधी गुट सक्रिय हो गया और लंबे प्रयास के बाद नरेंद्र सिंह की टिकट कटवा दी।
सपा ने अमृतपुर से डॉ. जितेंद्र सिंह यादव को मैदान में उतारा है। इसी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 के चुनाव में नरेंद्र सिंह यादव ने विजय हासिल की थी। तब डॉ. जितेंद्र सिंह यादव दूसरे स्थान पर रहे थे। उस समय डॉ. जितेंद्र ने राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से चुनाव लड़ा था।

सपा से टिकट कटने के बाद नरेंद्र सिंह ने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस पर बुलाया। उनसे विचार विमर्श किया। इसके बाद अमृतपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। नरेंद्र सिंह ने फोन पर बताया कि कायमगंज के कार्यकर्ताओं से बात करके वहां से पुत्रवधू को भी चुनाव मैदान में उतारेंगे। हमारे लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed