फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former MLA's husband, daughter-in-law including 21 infected, one dead

पूर्व विधायक के पति, बहू व दो पौत्र सहित 12 संक्रमित

Sat, 08 Aug 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Former MLA's husband, daughter-in-law including 21 infected, one dead
शहर में पटेल पार्क स्थित पूर्व विधायक के मकान के पास वाली गली को सील कराते चौकी इंचार्ज। - फोटो : FARRUKHABAD
पूर्व विधायक के पति, बहू समेत 21 संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में पूर्व विधायक के पति, पुत्रवधू, दो पौत्र सहित 21 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा रिटायर्ड बैंक प्रबंधक भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं कानपुर में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत हो गई। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 631 पहुंच गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता रहा है। शनिवार को शहर के मोहल्ला पल्ला गल्ला मंडी निवासी सपा नेता व पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पति डा.रामकृष्ण राजपूत (75), पुत्र वधू (27) व दो पौत्र संक्रमित मिले। बढ़पुर मंदिर के निकट निवासी रिटायर्ड बैंक प्रबंधक (62) व कादरीगेट निवासी तहसील के अधिवक्ता (65) की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इसके अलावा फतेहगढ़ के आफीसर्स कालोनी निवासी महिला(30), काजीटोला निवासी व्यक्ति (55), गाड़ीखाना निवासी युवक (32), नेकपुर चौरासी निवासी महिला (55), नुनहाई निवासी युवक (32) व कमालगंज क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी युवक (22) भी कोरोना की चपेट में हैं। वहीं शहर के मोहल्ला हरभगत स्ट्रीट निवासी वृद्धा (78) कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 अगस्त को वृद्धा के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शनिवार को उसकी मौत हो गई। अस्पताल से शव सील कर परिजनों को सौंपा गया। शाम को पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। जनपद में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों को आंकड़ा 622 पहुंच चुका है। वृद्धा सहित 13 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा.राजीव शाक्य ने बताया कि वृद्धा की मौत जनपद में ही जोड़ी जाएगी। हालांकि हैलट अस्पताल कानपुर से रिपोर्ट न भेजे जाने से अभी पोर्टल पर मौत की गणना नहीं हुई है। कमालगंज क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी युवक(19) नोएडा में कैमरा बनाने की कंपनी में काम करता है। वहां जांच में संक्रमित होने की पुष्टि के बाद नोएडा में ही उसे होम आइसोलेट कर दिया गया।

शहर के मोहल्ला स्नेहनगर निवासी युवक(30) ने लखनऊ के पीजीआई में जांच कराई। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मोहल्ला कटरा निवासी महिला(30) लखनऊ में ही रहती है। वहां उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा मिलेट्री अस्पताल में तैनात कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गया है। जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 631 पहुंच गई। इनमें 384 मरीज ठीक हो चुके हैं। वृद्धा के अलावा 12 लोगों की मौत हो चुकी, जबकि 234 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed