फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former Minister Salman Khurshid reached Farrukhabad up

फर्रुखाबाद: चुनाव आते ही सलमान खुर्शीद पहुंचे अपने क्षेत्र, मंदिर में दर्शन कर मकबरा भी देखा

Sun, 11 Jul 2021 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Jul 2021 12:10 AM IST
सार

फर्रुखाबाद में सलमान खुर्शीद गुरुगांव देवी में माता के दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद नवाब बंगश के मकबरे पर भी गए।

विज्ञापन
Former Minister Salman Khurshid reached Farrukhabad up
नवाब बंगश के मकबरे पर पहुंचे सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आते ही पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को अपना क्षेत्र याद आ गया। शनिवार को खुर्शीद फर्रुखाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुगांव देवी में माता के दर्शन कर तिलक लगवाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नवाब बंगश के मकबरे पर पहुंचे।

विज्ञापन


नवाब मोहम्मद खां बंगश वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नवाब काजिम हुसैन और सेक्रेटरी हाजी अफजाल हुसैन ने बताया कि मकबरे पर हर साल 27 अगस्त को स्थापना दिवस मनाया जाता था। दो साल से पुरातत्व विभाग ने यहां कोई भी कार्यक्रम करने से रोक कर दिया।
विज्ञापन


इस बार 27 अगस्त को फर्रुखाबाद का स्थापना दिवस मकबरे पर ही मनाया जाएगा। इसके बाद व्यापारी हाजी अहमद अंसारी के खटकपुरा स्थित निवास पर पहुंचे। सलमान खुर्शीद ने उनके भाई के निधन पर परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार, नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, हाजी  वसीमुल जमां खां, शिवम तिवारी, हिलाल शफीकी, महिला जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा, फरीद चुगताई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न उतारे जूते और न चढ़ाए फूल
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद मकबरा जैसे पवित्र स्थल पर पहुंचे, तो उनके साथ मौजूद किसी ने भी जूते तक नहीं उतारे। सभी लोग जूते पहनकर मकबरों के पास तक गए। यही नहीं उन्होंने दो फूल चढ़ाने की जरूरत भी नहीं समझी। इसकी खासी चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed