फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former mafia block chief appeared for threatening the jailer

Farrukhabad News: जेलर को धमकी देने में माफिया पूर्व ब्लाक प्रमुख की हुई पेशी

Sun, 05 Nov 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 05 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Former mafia block chief appeared for threatening the jailer
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल के कर्मचारियों से अभद्रता व जेलर को धमकी देने के मामले में प्रयागराज के माफिया पूर्व ब्लाक प्रमुख की सीजेएम की कोर्ट में कड़ी सुरक्षा में पेशी करवाई गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बेटी की सगाई व शादी का हवाला देकर जेल के फोन से बात कराने की अनुमति के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

सेंट्रल जेल के जेलर बद्री प्रसाद ने कारागार में निरुद्ध जनपद प्रयागराज औद्योगिक क्षेत्र मोहल्ला लवायन कला निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा के खिलाफ 19 मार्च को फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि माफिया दिलीप मिश्रा 18 मार्च को प्रयागराज गैंगस्टर कोर्ट से पेशी पर आया। बंदी रक्षक सत्येंद्र सिंह, शिव कुमार मौर्य ने उसकी तलाशी ली और अंदर भेज दिया। अंदर आने पर दिलीप मिश्रा ने बंदी रक्षक विकास कुमार से अभद्रता की और उनके समझाने पर जान से मारने की धमकी दी। हाईकोर्ट में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसमें सरकारी कार्य में बाधा का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इसी मुकदमे में दिलीप मिश्रा की सीजेएम कोर्ट में कड़ी सुरक्षा में पेशी करवाई गई। दिलीप की ओर से कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया कि जेल के सरकारी फोन से उसकी बात कराना बंद कर दी गई है। उसकी बेटी अल्का मिश्रा की 27 जनवरी को सगाई व एक फरवरी को शादी का कार्यक्रम तय हुआ है। सप्ताह में कम से कम तीन बार फोन पर उसकी परिजनों से बात कराने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed