{"_id":"60f5b2868ebc3e6d9f0808ac","slug":"former-head-s-son-had-to-be-photographed-expensively-with-a-gun-farrukhabad-news-knp6412182125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के साथ फोटो खिंचाने में पूर्व प्रधान का बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के साथ फोटो खिंचाने में पूर्व प्रधान का बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के बेटे को तमंचे संग फोटो खिंचाना पड़ा महंगा
फर्रुखाबाद। हाथ में तमंचा लेकर फोटो खिंचवाना पूर्व प्रधान के बेटे को भारी पड़ गया। फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला प्रधान चुनाव की रंजिश का बताया जा रहा है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर के एक युवक का सोशल मीडिया पर हाथ में तमंचा लिए फोटो वायरल हो गया। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। जांच में फोटो पूर्व प्रधान दिलदार अहमद के पुत्र गुलजार अहमद का निकला। बताया जाता है कि गुलजार की अपने रिश्तेदारों से प्रधान के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। वायरल फोटो चुनाव के दौरान का बताया जाता है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।