फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former general secretary appeared in embezzlement and murderous attack case

Farrukhabad News: गबन व जानलेवा हमले के मुकदमे में पूर्व महासचिव की हुई पेशी

Sat, 15 Jun 2024 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Former general secretary appeared in embezzlement and murderous attack case
फर्रुखबाद। गबन व जानलेवा हमले के मुकदमे में बार एसोसिएशन के महासचिव की कोर्ट में पेशी हुई। सुरक्षा को लेकर परिसर में फोर्स तैनात रहा । इस दौरान साथी वकीलों ने कोर्ट में पहुंचकर उनके हालचाल भी लिए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के नवाब न्यायमत खां निवासी वकील राजीव बाजपेई ने फतेहगढ़ कोतवाली में कैंट निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया (वर्तमान में शाहजहांपुर जेल में बंद), मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे (वर्तमान में आजीवन कारावास की सजा में मथुरा में बंद), कादरी गेट थाना क्षेत्र की चौकी पांचाल गांव सोता बहादुरपुर निवासी वकील शिव प्रताप उर्फ चीनू व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ 27 जुलाई 2023 को मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इन लोगों ने बार एसोसिएशन में अधिवक्ता निधि का पांच करोड़ रुपये का गबन कर लिया। अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए आए दिन हड़ताल कर आम जनमानस को परेशान किया। जानलेवा हमला करने, कचहरी में गोला बारूद चलाने का आरोप लगाया। इस मुकदमे में विवेचक ने अनुपम, संजीव पारिया, शिव प्रताप चीनू के खिलाफ चार्जशीट लगाई थी। विवेचना में वकील दीपक द्विवेदी का नाम प्रकाश में आया। शुक्रवार को पूर्व महासचिव संजीव पारिया को शाहजहांपुर जेल से कड़ी सुरक्षा में पेशी पर लाया गया। मुकदमे में आरोप पत्र तय होना था, लेकिन सभी आरोपी कोर्ट में प्रस्तुत नहीं हुए थे। ऐसे में मुकदमे में सुनवाई के लिए 6 जुलाई की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed