फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former block head trapped in GST theft of 50 lakhs

Farrukhabad News: 50 लाख की जीएसटी चोरी में फंसे पूर्व ब्लाक प्रमुख

Thu, 17 Aug 2023 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Former block head trapped in GST theft of 50 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। करीब 50 लाख की जीएसटी चोरी में पूर्व ब्लाक प्रमुख फंस गए हैं। इटावा की एसआईबी (स्पेशल इन्वेटीगेशन ब्यूरो) टीम ने फतेहगढ़ पहुंचकर पूर्व ब्लाक प्रमुख के आवास पर करीब दो घंटे की पूछताछ की। इसके बाद बयान दर्ज करने के साथ वित्तीय वर्ष वार रिपोर्ट बनाकर टीम वापस चली गई।

कमालगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख मो.उमर खां प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण कराने का ठेका लेते हैं। सरकारी विभाग से होने वाले भुगतान पर 18 प्रतिशत जीएसटी जमा की जाती है। गुरुवार को एसआईबी टीम में शामिल इटावा के संयुक्त आयुक्त अशोक कुमार बनर्जी, उपायुक्त धीरज कुमार राय, सहायक आयुक्त चरण सिंह फतेहगढ़ पहुंचे। स्थानीय जीएसटी अधिकारियों के साथ फतेहगढ़ के मोहल्ला गाड़ी खाना स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख के आवास पर जांच करने गए।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक अधिकारियों ने आवास पर बैठकर जीएसटी जमा न हाेने के संबंध में पूछताछ की। सहायक आयुक्त चरण सिंह ने बताया कि ठेकेदार मो.उमर खां ने वित्तीय वर्ष 2017-18 से अब तक प्रत्येक वर्ष अधूरी जीएसटी जमा की। ऑनलाइन मॉनीटरिंग में मामला पकड़ा गया था। इन छह वर्षों में करीब 50 लाख रुपये जीएसटी चोरी का अनुमान है। ठेकेदार मो.उमर खां अपने आवास पर नहीं मिले। वहां मौजूद ठेकेदार के भतीजे इखलाक खां से जीएसटी जमा करने में अंतर के संबंध में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उन्होंने कुछ प्रश्नों के उत्तर तो संतोषजनक दिए, जबकि कई बिंदुओं पर वह जवाब नहीं दे सके। ठेकेदार को विभाग की ओर से नोटिस दिया जाएगा। इसका जवाब भी जांच में शामिल कर जीएसटी चोरी की फाइनल रिपोर्ट तैयार होने के साथ जीएसटी चोरी की धनराशि जमा कराई जाएगी। इस दौरान अतुल उमराव, अभिषेक मिश्र, गणेश यादव आदि जीएसटी अधिकारी मौजूद रहे।


जीएसटी अधिकारियों ने पकड़े गए माल की गणना की
फोटो- 28,
फर्रुखाबाद। शहर के रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार को एआरटीओ ने दिल्ली से हरदोई जा रही डग्गामार बस को पकड़ा था। जिसमें चार झालें पान मसाला लदा था। सूचना पर पहुंचे जीएसटी के अधिकारियों ने माल को कब्जे में लिया। गुरुवार को झालों से पान मसाला के पैकेट निकालकर गणना की गई। सहायक आयुक्त अतुल उमराव ने बताया कि एसआईबी टीम आने पर जांच की वजह से व्यस्तता रही है। इससे पान मसाला में जीएसटी चोरी का आंकलन नहीं किया जा सका। शुक्रवार को माल की कीमत के हिसाब से जीएसटी चोरी का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed