फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Form counter remained closed for half an hour due to connectivity failure

Farrukhabad News: कनेक्टिविटी फेल होने से आधा घंटे बंद रहा पर्चा काउंटर

Tue, 09 Apr 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Form counter remained closed for half an hour due to connectivity failure
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की ओपीडी में नेट कनेक्टिविटी फेल होने से करीब आधा घंटे तक ऑनलाइन पंजीकरण और पर्चा काउंटर बंद रहा। कर्मियों ने अपने मोबाइल से नेट कनेक्ट किया, मगर स्पीड कम होने से पर्चा बनने में काफी समय लगा। लंबी कतारों में लगे मरीज घंटों परेशान रहे।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक नेट कनेक्टिविटी ठप हो गई। इससे मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण और पर्चा काउंटर पर भी काम बंद हो गया। सूचना मिलने पर ई-अस्पताल प्रभारी विवेक राना ने पहुंचकर दूसरा नेटवर्क शुरू करने का प्रयास किया, मगर उसमें भी सफलता नहीं मिली। इस दौरान ऑनलाइन पंजीकरण के लिए लाइनों में लगे मरीज भी पर्चा काउंटर पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर कर्मियों ने अपने मोबाइल से नेट कनेक्ट करके पर्चा बनाने का काम शुरू किया, मगर स्पीड कम होने से एक पर्चा बनाने में काफी समय लगता था। करीब आधा घंटे बाद कनेक्टिविटी सामान्य हुई, तब पहले पर्चा बनवाने के प्रयास में मरीज धक्का-मुक्की करने लगे। समझाने बुझाने के बाद ही मरीजों ने लाइन में लगकर पर्चा बनवाए। दोपहर डेढ़ बजे तक 490 पर्चे ही बनाए जा सके। ई-अस्पताल प्रभारी विवेक राना ने बताया कि अस्पताल में दो कंपनियों की नेट सेवा है। तकनीकी खामी के चलते दिक्कत आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed