फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   'Forest City' to be developed in Rohila; 2 crore to be spent.

Farrukhabad News: रोहिला में बनेगा वन नगर, दो करोड़ होंगे खर्च

Fri, 26 Jun 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
'Forest City' to be developed in Rohila; 2 crore to be spent.
फोटो-15 मोहम्मदाबाद के पास रोहिला में वन क्षेत्र। संवाद - फोटो : 1
फर्रुखाबाद। वन विभाग रामनगर रमन्ना गुलजारबाग के बाद अब रोहिला में वन नगर बनाने की तैयारी में है। पक्षियों का प्रवास बढ़ाने के लिए पौधरोपण होगा। पाथ के अलावा तालाब, फेंसिंग और बच्चों को प्रकृति से परिचित कराने के लिए पक्षियों व पेड़ों की विस्तृत जानकारी भी मिलेगी। इस पर दो करोड़ रुपये खर्च होगा। वन विभाग को शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

शहर से चिलसरा रोड पर करीब तीन किमी दूर रामनगर रमन्ना गुलजार बाग में वन विभाग कुछ ही दिनों में नेचर पार्क बनाना शुरू करेगा। इसी तर्ज पर विभाग ने रोहिला वन क्षेत्र में वन नगर बनाने का प्रस्ताव भी भेजा है। इस प्रस्ताव में 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र में चारों तरफ फेंसिंग होगी। तीन तालाब बनाए जाएंगे। तीन-चार किमी का एक्वाप्रेशर पाथ बनेगा। ऐसी प्रजाति के पौधे तैयार किए जाएंगे, जो पक्षियों के ठहरने के लिए उपयोगी हों। पाथ के दोनों तरफ अलग-अलग प्रजाति के पौधे लगेंगे। इन पर पूरा परिचय दिया जाएगा। अलग से एक नेचर पार्क भी बनाने की योजना है, इसमें पक्षियों के बड़े बोर्ड लगेंगे और उनकी जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन

---------------
आधुनिक गेट बनेगा, चौकीदार भी होगा
वन नगर में प्रवेश के लिए आधुनिक व आकर्षक गेट बनाया जाएगा। इस पर 24 घंटे चौकीदार की तैनाती होगी। अंदर आने और जाने वालों का लिखित ब्योरा रखा जाएगा। सुबह-शाम खुलेगा। आने वालों की सहूलियत के लिए महिला-पुरुष शौचालय भी बनाए जाएंगे। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सभी को मिलेगा लाभ : डीएफओ
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि रामनगर रमन्ना गुलजार बाग से शहर और आसपास के लोग लाभान्वित होंगे, जबकि रोहिला में हाईवे किनारे वन नगर बनने से पूरे जिले को लाभ मिलेगा। यहां ऐसी व्यवस्था विकसित करने की योजना है, जिससे बच्चों, युवकों और वृद्धों को स्वास्थ्य लाभ हो। शीघ्र ही प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed