फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Forensic team finds half-burnt bundle of twine, suspecting gunpowder explosion

Farrukhabad News: फॉरेंसिक टीम को मिला सुतली का अधजला गुच्छा, बारूद से विस्फोट की आशंका

Sun, 05 Oct 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 05 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Forensic team finds half-burnt bundle of twine, suspecting gunpowder explosion
फोटो-10,विस्फोट के स्थान पर जांच करते फॉरेंसिंक टीम के सदस्य।संवाद
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल के पास लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर में धमाके की घटना के बाद रविवार को कन्नौज की फॉरेंसिक टीम, लखनऊ के बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड टीम ने गहन जांच की।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर सबूत खंगाले तो फॉरेंसिक टीम को सुतली का अधजला गुच्छा मिला। इससे मीथेन गैसे से विस्फोट की कहानी पर सवाल खड़े हो गए। दिन भर अफसरों की आवाजाही रही। घटनास्थल पर पुलिस का 24 घंटे पहरा है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के सातनपुर मंडी और सेंट्रल जेल चौराहे मार्ग पर कोचिंग सेंटर में शनिवार को दोपहर तीन बजे हुए धमाके में दो छात्रों की मौत और सात के घायल होने की घटना को गंभीरता से लिया गया है। प्रदेश सरकार इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह लखनऊ से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। टीमों ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए। टीम के साथ आया जासूसी कुत्ता घटनास्थल के आसपास ही बना रहा। करीब डेढ़ घंटे तक टीम के सदस्यों ने विस्फोट स्थल से लेकर पूरे भवन की बारीकी से जांच पड़ताल की।
इसके बाद कन्नौज की फारेंसिक टीम के प्रभारी डॉ. प्रवीन कुमार श्रीवास्तव अधीनस्थों के साथ पहुंचे। उन्होंने बीरीकी से जांच की तो सुतली का एक बड़ा अधजला गुच्छा मिला। उसको देखकर लगभग साफ हो गया कि विस्फोट सीवरेज टैंक में नहीं, बल्कि विस्फोटक सामग्री में हुआ।
इससे मीथेन की कहानी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। टीम ने शीशे से टुकड़ों, पत्थर के हिस्सों के भी नमूने लिए। इस दौरान एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विस्फोट कैसे हुआ, फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। टीम ने जांच पड़ताल की है। मौके से कुछ सुलती, कांच और ईंट-प्लास्टर के नमूने लिए हैं। प्रयोगशाला में जांच के बाद सच सामने आ सकेगा।
-डॉ. प्रवीन कुमार श्रीवास्तव, वैज्ञानिक, प्रभारी फॉरेंसिक टीम कन्नौज

वाहन भेजकर कानपुर से बुलाए गए फॉरेंसिक टीम के प्रभारी

फॉरेंसिक टीम में शामिल प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. प्रवीन कुमार श्रीवास्तव को अफसरों ने कानपुर से विभागीय वाहन से बुलवाया था। इसमें चालक राजेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई। वह सुबह सात बजे के करीब कानपुर से चले और तिर्वा से कुछ सदस्यों को लेकर 11 बजे के करीब मौके पर पहुंचे।



कोचिंग सेंटर के आसपास रहने वाले लोगों के मोबाइल नंबरों की होगी जांच

फर्रुखाबाद। कोचिंग सेंटर पर हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि कोचिंग सेंटर के आसपास रहने वाले लोगों के मोबाइल नंबरों की भी जांच की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि घटना के दौरान किसकी बात कहां-कहां हुई। हालांकि पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे है।



सातनपुर मंडी रोड पर कोचिंग सेंटर में हुए विस्फोट में दो छात्रों की मौत व अन्य छात्रों के घायल होने के बाद पुलिस घटना की बारीकी से जांच करने में जुटी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों के मोबाइल नंबरों की जांच कराई जाएगी। पता लगाया जाएगा कि घटना से पहले उन लोगों की किन-किन लोगों से बात हुई। जिन-जिन लोगों से बात हुई, उनसे भी गहनता से पूछताछ की जाएगी।


अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोचिंग सेंटर में विस्फोट का मामला गंभीर है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। हर एंगल को देखा जा रहा है।

फोटो-10,विस्फोट के स्थान पर जांच करते फॉरेंसिंक टीम के सदस्य।संवाद

फोटो-10,विस्फोट के स्थान पर जांच करते फॉरेंसिंक टीम के सदस्य।संवाद

फोटो-10,विस्फोट के स्थान पर जांच करते फॉरेंसिंक टीम के सदस्य।संवाद

फोटो-10,विस्फोट के स्थान पर जांच करते फॉरेंसिंक टीम के सदस्य।संवाद

फोटो-10,विस्फोट के स्थान पर जांच करते फॉरेंसिंक टीम के सदस्य।संवाद

फोटो-10,विस्फोट के स्थान पर जांच करते फॉरेंसिंक टीम के सदस्य।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed