फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Follow the Panchsheel, your troubles will go away.

Farrukhabad News: पंचशील का करें पालन, दूर होंगे कष्ट

Mon, 06 Oct 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 06 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Follow the Panchsheel, your troubles will go away.
फोटो-29, कार्यक्रम में मौजूद भंते। स्रोत: जागरुक पाठक - फोटो : mathura
संकिसा। बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में रविवार को धम्मालोको बुद्ध विहार में बौद्ध महोेत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विधायक ने कहा कि पंचशील का पालन करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन

बौद्ध महोत्सव का अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य व कार्यक्रम संयोजक कर्मवीर शाक्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की गई। भिक्षु संघ ने बुद्ध वंदना की। विधायक ने कहा कि बौद्ध धर्म सुख-दुख का अहसास कराता है। बुद्ध के बताए गए रास्ते पर चलें और पंचशील का पालन करें तो जीवन में कष्ट नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी सरकार ने बौद्ध धर्म के विकास के बारे में नहीं सोचा, मख्यमंत्री योगी ने संकल्प लिया कि बौद्ध तीर्थों का विकास विश्व स्तर पर होगा। बताया कि काली नदी के किनारे शीघ्र ही रिवर फ्रंट बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्ध ने भारत से ही बौद्ध धर्म का प्रचार किया। हम लोग रास्ते से भटक गए थे, इससे मुगलों का शासन हुआ मंदिर तोड़े गए। भाजपा सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों को बनवाने के लिए संकल्प लिया है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक कर्मवीर शाक्य ने श्रद्धालुओं से सोमवार सुबह सात बजे धम्म यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। संचालन नागेंद्र शाक्य ने किया। डाॅ.धम्मपाल थैरो, रघुवीर शाक्य, डॉ.देवेश शाक्य, उप प्रबंधक राहुल शाक्य, संजीव शाक्य, सुखराम शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed