फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flowers showered in the procession of Lord Rama

भगवान राम की निकली शोभायात्रा में हुई पुष्पवर्षा

Mon, 11 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered in the procession of Lord Rama
शहर में निकली श्रीराम शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर रेलवे रोड स्थित गेस्ट हाउस में राम विविध कला केंद्र ओर से रामजन्मोत्सव पर हवन-पूजन किया गया। इसके बाद शाम में भावन राम की शोभायात्र शहर के मुख्य मार्ग पर निकाली गई। उधर फतेहगढ़ रामलीला परिषद की ओर से भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। रामनिवास पर हवन पूजन के बाद शाम को भगवान राम की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड स्थित गेस्ट हाउस में हुए रामजन्मोत्सव के कार्यक्रम में पं. शांति स्वरूप ने हवन-पूजन किया। इस दौरान भगवान राम के जयकारे गूंजते रहे। प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

राम विविध कला केंद्र के निर्देशक विजय दुबे उर्फ मटर लाल व्यवस्था में जुट रहे। श्रवण कुमार शुक्ला, अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे। देर शाम शहर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान पुष्प वर्षा की गई। उधर रामलीला परिषद फतेहगढ़ की ओर से सब्जी मंडी स्थित श्रीरामनिवास में रविवार को भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। पुरोहित दिनेश तिवारी ने हवन पूजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को भगवान राम, लक्षमण, भरत और शत्रुघ्न की झांकियों के साथ शोभायात्रा एलआईसी तिराहा से निकाली गई। यह से चलकर कोतवाली होते हुए फतेहगढ़ चौराहा पहुंची। वहां से स्टेडियम मार्ग होते हुए परिषद के अध्यक्ष रवीश द्विवेदी के आवास के पास जाकर समापन हुआ। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा की जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने आरती की और प्रसाद वितरण किया। परिषद के महामंत्री पंकज अग्रवाल, मुन्नालाल वार्ष्णेय, संजय रस्तोगी, अतुल मिश्रा, रवींद्र वैश्य, शशि भूषण दुबे आदि लोग मौजूद रहे। राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed