{"_id":"622e33d74911551a7b0f6e84","slug":"flowers-perfume-showered-in-shyam-baba-s-trail-journey-farrukhabad-news-knp685495967","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम बाबा की निशान यात्रा में बरसे फूल, इत्र की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम बाबा की निशान यात्रा में बरसे फूल, इत्र की बौछार
विज्ञापन
शहर में निकली खाटू वाले श्याम बाबा की शोभायात्रा में शामिल श्रृद्धालु। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। खाटू वाले श्याम बाबा की शोभायात्रा रविवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। भक्तजनों ने यात्रा पर अबीर-गुलाल, फूल और इत्र की बारिश की। फूलों से सजे रथ पर सवार बाबा की ज्योति की भक्तों ने आरती उतारी। रास्ते भर प्रसाद बांटा गया। महिला-पुरुष भक्तों की टोलियां मदमस्त होकर चल रही थीं।
फाल्गुन महोत्सव के मौके पर शहर के लोहाई रोड स्थित श्री राधा श्याम शक्ति मंदिर की प्रबंधक समिति की देखरेख में श्रीश्याम कृपा मंडल, श्रीराधा श्याम महिला मंडल, कीर्तन मंडल की मातृशक्ति ने रविवार दोपहर में बाबा की निशान यात्रा का पूजन के साथ शुभारंभ किया। बाबा की भव्य झांकी सजाकर रथ पर विराजमान की गई। इसके बाद ज्योति प्रज्ज्वलित कर बारी-बारी से पूजन किया गया।
बाबा के भक्त महिला, पुरुष, युवक व बच्चे कीर्तन करते हुए मदमस्त होकर रंग, गुलाल, फूलों की वर्षा करते चल रहे थे। यात्रा चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, नितगंजा, बैंक रोड, रेलवे रोड, मठिया देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए श्रीराधा श्याम शक्ति मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन
मंदिर में बाबा की महा आरती हुई। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। समिति के पवन अग्रवाल, सुरेंद्र सफ्फ़ड़ ने बताया कि सोमवार को फाल्गुन एकादशी पर मंदिर में भजन संध्या होगी। नगर विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी, बीना आदि महिलाओं ने बाबा के निशान उठाए।