फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flowers, perfume showered in Shyam Baba's trail journey

श्याम बाबा की निशान यात्रा में बरसे फूल, इत्र की बौछार

Sun, 13 Mar 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Flowers, perfume showered in Shyam Baba's trail journey
शहर में निकली खाटू वाले श्याम बाबा की शोभायात्रा में शामिल श्रृद्धालु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। खाटू वाले श्याम बाबा की शोभायात्रा रविवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। भक्तजनों ने यात्रा पर अबीर-गुलाल, फूल और इत्र की बारिश की। फूलों से सजे रथ पर सवार बाबा की ज्योति की भक्तों ने आरती उतारी। रास्ते भर प्रसाद बांटा गया। महिला-पुरुष भक्तों की टोलियां मदमस्त होकर चल रही थीं।
विज्ञापन

फाल्गुन महोत्सव के मौके पर शहर के लोहाई रोड स्थित श्री राधा श्याम शक्ति मंदिर की प्रबंधक समिति की देखरेख में श्रीश्याम कृपा मंडल, श्रीराधा श्याम महिला मंडल, कीर्तन मंडल की मातृशक्ति ने रविवार दोपहर में बाबा की निशान यात्रा का पूजन के साथ शुभारंभ किया। बाबा की भव्य झांकी सजाकर रथ पर विराजमान की गई। इसके बाद ज्योति प्रज्ज्वलित कर बारी-बारी से पूजन किया गया।
विज्ञापन

बाबा के भक्त महिला, पुरुष, युवक व बच्चे कीर्तन करते हुए मदमस्त होकर रंग, गुलाल, फूलों की वर्षा करते चल रहे थे। यात्रा चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, नितगंजा, बैंक रोड, रेलवे रोड, मठिया देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए श्रीराधा श्याम शक्ति मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में बाबा की महा आरती हुई। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। समिति के पवन अग्रवाल, सुरेंद्र सफ्फ़ड़ ने बताया कि सोमवार को फाल्गुन एकादशी पर मंदिर में भजन संध्या होगी। नगर विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी, बीना आदि महिलाओं ने बाबा के निशान उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed