फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flood water flowing on Shahjahanpur and Badaun road

Farrukhabad News: शाहजहांपुर व बदायूं मार्ग पर बह रहा बाढ़ का पानी

Wed, 07 Aug 2024 03:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Flood water flowing on Shahjahanpur and Badaun road
अमृतपुर। शाहजहांपुुर मार्ग के बाद अब बदायूं मार्ग चित्रकूट डिप पर भी बाढ़ का पानी बहने लगा है। थाना पुलिस ने डिवाइडर खड़े कराकर एक होमगार्ड को तैनात कर दिया। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 10 सेमी ऊपर 136.70 मीटर पर स्थिर है।
विज्ञापन


गंगा नदी में कई दिनों से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से जलस्तर चेतावनी बिंदु से 10 सेमी ऊपर है। इससे क्षेत्र के 25 से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। रास्तों में पानी भरने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गांव बरुआ को जाने वाली कटी सड़क पर तीन फीट से अधिक पानी बहने से रास्ता अवरुद्ध है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग चित्रकूट डिप पर तेज धार से पानी चलने लगा है। पिछले वर्ष हुई घटना से सतर्क प्रशासन इस बार पहले से ही तैयार है। थाना राजेपुर पुलिस ने डिप के दोनों ओर डिवाइडर लगाने के साथ ही एक होमगार्ड की ड्यूटी भी लगा दी है। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी निगरानी कर रहे हैं। बाढ़ से घिरे गांव के लोगों को पशुओं के लिए चारा लेने काफी दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को नरौरा बांध से गंगा में एक लाख 1503 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा जलस्तर 136.70 मीटर पर स्थिर है। रामगंगा नदी में खो हरेली रामनगर बैराज से 4753 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रामगंगा नदी का जलस्तर 135.10 मीटर से बढ़कर 135.25 मीटर पर पहुंच गया है।

10 गांव में वितरण हो चुका राशन
तहसील क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। इसके चलते तहसील प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण कर रहा है। बाढ़ग्रस्त गांव सुंदरपुर, सैदापुर, तीसराम की मड़ैया, राजाराम की मड़ैया, आशा की मड़ैया, उदयपुर, रामपुर जोगराजपुर, कंचनपुर, जगतपुर सहित 10 गांवों में राहत सामग्री बांटी जा चुकी है। एसडीएम अतुल कुमार व तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने नगरिया जवाहर 378, कंचनपुर में 190, जगतपुर में 110, रामपुर जोगराजपुर में 165 बाढ़ पीड़ितों को राशन वितरण किया है। एसडीएम ने बताया कि अभी तक 1750 राहत सामग्री के पैकट वितरित किए गए हैं। अन्य गांव में राहत सामग्री वितरण किए जाने के लिए मांग पत्र भेजा गया है।


बाढ़ से 20 स्कूल बंद
गंगा नदी में बाढ़ आने से कई स्कूलों व रास्ते में पानी भर गया है। इससे रामप्रसाद नगला, माखन नगला, जोगराजपुर, रामपुर, उदयपुर, बरुआ, सुंदरपुर, कछुआ गाढ़ा, राजाराम की मड़ैया, तीसराम की मड़ैया, अम्बरपुर, खानपुर, चित्रकूट,नगला दुर्गू, मंझा की मड़ैया,जसूपुर गढ़िया आदि सहित 20 स्कूल बाढ़ के कारण बंद हो गए है। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को पास के विद्यालयों में बैठने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed