फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flood water filled in 12 villages in farrukhabad

12 गांवों में भरा बाढ़ का पानी

Tue, 14 Aug 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 14 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Flood water filled in 12 villages in farrukhabad
आशा मड़ैया में पानी से निकलते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंगा व रामगंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 से नीचे आ गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अब भी एक दर्जन से ज्यादा गांवों में पानी भरा हुआ है। सबसे ज्यादा समस्या जानवरों के खानपान की हो रही है। तीसराम की मड़ैया जाने का रास्ता कटने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को गंगा का जलस्तर घट कर 136.50 मीटर हो गया है। गंगा में मंगलवार को नरौरा बांध से 1 लाख 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उधर, रामगंगा का जलस्तर लगातार दूसरे दिन तेजी से घटा है। सोमवार को जहां रामगंगा का जलस्तर घट कर 136.10 मीटर था, वहीं मंगलवार को 135.60 मीटर पहुंच गया। दो नदियों में चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है। रामगंगा में मंगलवार को 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालांकि अब भी पट्टी भरखा, सुंदरपुर, कछुआ गाढ़ा, भुड़रा, ऊगरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, नगला दुर्गू, आशा की मड़ैया, रामपुर, जोगराजपुर, जगतपुर आदि एक दर्जन से ज्यादा गांवों में अब भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन


तीसराम की मड़ैया जाने का रास्ता कट गया है। दरअसल तीसराम की मड़ैया की ओर जाने वाले रास्ते पर पीडब्ल्यूडी ने एक पुलिया का निर्माण कराया था। तब से ना ही पुलिया का झूला खोला गया, न ही पुलिया के दोनों ओर मिट्टी डाली गई थी। अब यह रोड कट गई है। अफसरों की लापरवाही से ग्रामीणों को नाव से जाना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी राहत सामग्री से क्या होगा
बाढ़ ग्रस्त गांव मंझा में अब भी पानी भरा हुआ है। ग्रामीण संतोष कुमार, वेदराम, सर्वेश, पप्पू, राम नरेश, विश्राम, जोगेंद्र आदि ने बताया कि जितनी राहत सामग्री शासन की ओर से दी जा रही है। इससे क्या होगा। हम लोग दो से तीन दिन गुजारा कर सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मई में गांव में आग लगी थी तब ही घर में रखा सब राशन जल गया था। अब तो घरों में कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed