फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flood of reverence and devotion in the lap of Maa Bhagirathi

Farrukhabad News: मां भागीरथी की गोद में श्रद्धा व भक्ति का सैलाब

Wed, 31 May 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 31 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Flood of reverence and devotion in the lap of Maa Bhagirathi
फर्रुखाबाद। मां भागीरथी के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर पांचाल घाट पर श्रद्धा, भक्ति का सैलाब उमड़ा। सुबह तीन बजे से ही घाट हर-हर गंगे उद्घोष से गूंजने लगे। भोर होते ही पुल से लेकर मसेनी चौराहा और चांदपुर तक वाहनों, गंगा भक्तों से जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को रास्ते में रोका। इसके बाद तीन-तीन किमी पैदल चलकर स्नान करके पुण्यफल अर्जित किया। दोपहर दो बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगा दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर पुण्यफल अर्जित किया। जरूरतमंदों को दान दिया और हवन व सत्यनारायण की कथा करवाई। सोमवार रात से ही पांचाल घाट पर भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। मंगलवार सुबह तीन बजे से घाट गंगा मैया के जयकारों से गूंजने लगे। भक्तों ने पवित्र जल में डुबकी लगाकर शिवलिंग का निर्माण करके पूजन किया। दिन भर धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। लोगों ने सामर्थ्य के अनुसार दान देकर पुण्य कमाया। शाम तक गंगा तट पर भीड़ रही।
विज्ञापन

सड़क से लेकर गंगा जल में भी पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बावजूद श्रद्धालुओं को जाम से जूझना पड़ा। कई लोगों के कपड़े आदि सामान उचक्के लेकर फरार हो गए। जाम से बचने के लिए बेवर की ओर से आए वाहनों को मसेनी चौराहे से लकूला की तरफ खड़ा करवा दिया। हैवी ट्रेफिक चलता रहा। लिहाजा मसेनी चौराहे से पांचाल घाट पुल तक जाम लगा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने वाहनों को रेंग-रेंग कर निकाला। जाम में फंसे लोगों को तीन-तीन घंटे बाद स्नान का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा पर बसों की कमी पड़ गई। सुबह से ही आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, इटावा से यात्रियों की भ़ीड़ जमा होने लगी। दोपहर में वापसी के वक्त सैकड़ों यात्रियों की भीड़ बस के लिए परेशान दिखी। जैसे ही बस आती, तो पांच मिनट में ही भर जाती थी। यही हाल रेलवे स्टेशन पर रहा। मैनपुरी जाने वाली सुबह और शाम की ट्रेन में यात्रियों की बेशुमार भीड़ रही। लोगों को घुसने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सब्जी-पूड़ी खिलाकर पिलाया शरबत शहर में जगह-जगह सड़कों के किनारे सब्जी-प़ूड़ी का वितरण किया गया। भक्तों ने राहगीरों को पूड़़ी खिलाने के बाद शरबत पिलाकर विदा किया। भारत विकास परिषद महीयसी महादेवी शाखा ने अनुज गुप्ता के लालगेट प्रतिष्ठान पर शरबत व भोजन वितरण किया। इसमें स्वेता दुबे, प्रीति रायजादा, ममता कटियार, रीना परिहार, लक्ष्मी गुप्ता, ज्योति शर्मा, आलोक रायजादा, गौरव मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा। फतेहगढ़ शाखा ने भी आयोजन किया। इसके अलावा चौक, पांडवेश्वर नाथ मंदिर, पक्कापुल, रोडवेज शिव मंदिर, आवास विकास, कादरीगेट, लोहाई रोड, नेहरू रोड, ठंडी सड़क आदि 50 से अधिक स्थानों पर सब्जी-पूड़ी व शरबत वितरण कर पुण्य फल अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed