{"_id":"679a6eb0fecd30bdc10f61d4","slug":"flood-of-devotion-gathered-in-ramnagariya-on-mauni-amavasya-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-120113-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मौनी अमावस्या पर रामनगरिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मौनी अमावस्या पर रामनगरिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Wed, 29 Jan 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
पांचालघाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : पांचालघाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु।
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। पांचालघाट स्थित मेला रामनगरिया में मौनी अमावस्या पर बुधवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। भोर होते ही साधु-संत व कल्पवासी बिना बोले ही पुण्य की डुबकी लगाने लगे। इसके बाद गंगा तट दान-पुण्य की धारा बही तो धार्मिक आयोजन व जयकारों से कल्पवास क्षेत्र गूंज उठा।
मेला रामनगरिया में मौनी अमावस्या के विशेष स्नान पर्व पर एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे। गंगा तट पर हरदोई, मैनपुरी, कासगंज, इटावा, औरैया, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर आदि के कल्पवासी व श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममूहूर्त में गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई।
गंगा स्नान के बाद भक्तों ने गंगा तट पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और कन्या भोज किया। जगह-जगह भंडारा करने की होड़ लगी रही। वहीं श्रद्धालु अपने परिवार के साथ नौका विहार का भी आनंद उठाते दिखे। मनोरंजन क्षेत्र में भीड़ होने से बच्चों को झूला झूलने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
-- -- --
डीएम ने गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी
मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी सुबह करीब 5 बजे ही गंगा तट पर पहुंच गए। उन्होंने दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी के साथ तट पर जाकर गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। इसके बाद पूजा-अर्चना की। उन्होंने दुर्वासा ऋषि आश्रम में पहुंचकर गोशाला देखा और गायों को अपने हाथ से भोजन कराया।
-- -- -
पुलिस की सतर्कता से महिला डूबने से बची
मौनी अमावस्या पर शहर के मोहल्ला नाला सिम्तसुमाल पक्का पुल निवासी सत्यप्रभा पत्नी रामचंद्र (65) गंगा स्नान करने जा रही थीं। पैंटून की ढलान से पैर फिसलने से वह गंगा के गहरे जल में जा गिरीं। इससे वह डूबने लगीं। घाट पर मौजूद दरोगा मो. अकरम व सिपाही अरविंद द्विवेदी ने यह देख तत्काल नाविकों व गोताखोरों लगाया और महिला को बाहर निकलवाया है। इससे महिला की जान बच गई। वहीं वॉच टॉवरों पर पुलिस कर्मी ड्यूटी करते नहीं दिखे।
-- -- --
सांसद ने विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
मेला रामनगरिया में विकास प्रदर्शनी का सांसद मुकेश राजपूत फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, डीडीओ एसके तिवारी आदि के साथ विकास प्रदर्शनी में कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, सौर ऊर्जा, डूडा, पंचायती राज विभाग, स्वयं सहायता समूह, आईटीआई, बाल एवं पुष्टाहार, जिला व केंद्रीय कारागार, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग सहित लगे 40 स्टॉल देखकर जानकारी ली। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार, डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित, बीएएस गौतम प्रसाद, डीपीआरओ राजेश चौरसिया, एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह आदि रहे है।
-- -- -
चित्र, मित्र और चरित्र से आचरण होता पवित्र
वैदिक क्षेत्र के चरित्र निर्माण शिविर में यज्ञ किया गया। इसके बाद आचार्य चन्द्रदेव शास्त्री ने प्रयागराज कुम्भ मेले में हुई भगदड़ में जान गंवाने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्राप्त हो। प्रवचन में आचार्य ने कहा कि चित्र, मित्र और चरित्र से जीवन पवित्र बनता है। जिनके घर में श्रेष्ठ आदर्श महापुरुषों के चित्र हों, मित्र श्रेष्ठ स्वभाव के हों और जिसका चरित्र महान हो उसका जीवन पवित्र बनता है। जिसका चरित्र गया तो उसका सब कुछ चला गया। उत्कर्ष आर्य, उदयराज आर्य, संदीप आर्य, हरिओम शास्त्री, शिशुपाल आर्य, अजीत आर्य आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
श्रृंगीऋषि की तपोभूमि में लगी पुण्य की डुबकी
कमालगंज। श्रृंगीऋषि की तपोभूमि श्रृंगीरामपुर में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंगलवार मध्य रात्रि के बाद से गंगा स्नान शुरू हो गया। बुधवार को धूप खिलने के बाद भीड़ बढ़ती गई। इटावा, मैनपुरी, भिंड, ग्वालियर, जालौन, औरैया के श्रद्धालु भी बड़ी तादाद में स्नान करने पहुंचे। लोगों ने स्नान के बाद दान-पुण्य किया। कस्बे के सामने चाचूपुर जंजाली नगला व भोजपुर में भी गंगा स्नान हुआ।
-- -- -- -- -
कटान से घाट कटे
शमसाबाद। ढाईघाट पर गंगा की दक्षिण की तरफ मेला रामनगरिया में गंगा पुत्रों को घाट आवंटित किए गए थे। गंगा पुत्रों ने ठेकेदार को आवंटन के बाद पैसे भी दिए थे। 18 मीटर जगह के करीब 5000 रुपये वसूले गए। गंगा में कटान होने से घाट कट गए। इससे गंगा पुत्रों ने ठेकेदार पैसे वापस मांगे। ठेकेदार ने घाट आवंटन पहले ही कर देने की बात कही। गंगा पुत्र कैलाश चंद, मदन मोहन, शैलेंद्र, विजय किशोर, विकास कुमार, आदेश बाबू आदि ने मेला प्रभारी मिथिलेश कुमार से घाट दिलाए जाने या पैसे वापस कराने की मांग की। मेला प्रभारी ने गंगा पुत्रों को जगह दिलाने का भरोसा दिया। गंगा पुत्रों ने बताया कटान होने से पुलिस घाट पर बैठने नहीं दे रही है।
भंडारा करने आए साधु की डीसीएम दलदल में फंसी
शमसाबाद। ढाई घाट गंगा तट पर भंडारा करने आए जनपद एटा के बटेश्वर से बाबा लालता नंद मंगलवार देर रात पहुंचे। ढाईघाट के किनारे डीसीएम दलदल में फंस गई। चालक विनोद कुमार रात में डीसीएम निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। सुबह क्रेन बुलवाकर डीसीएम को दलदल से बाहर निकाला गया। संवाद