फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flood again in Kanshi Ram Colony, electricity and water stopped

Farrukhabad News: कांशीराम कालोनी में फिर बाढ़, बिजली-पानी ठप

Wed, 16 Aug 2023 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Flood again in Kanshi Ram Colony, electricity and water stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला कांशीराम कालोनी में पांच दिन की राहत के बाद फिर से तीन-तीन फीट पानी भर गया। लिहाजा पेयजल और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। चार मंजिल आवासों में फंसे लोगों के लिए रोजमर्रा का सामान जुटाना मुश्किल हो गया। भूतल के करीब 500 आवासों में पानी घुसने से लोग रिश्तेदारों के घर व सड़कों के किनारे समय काट रहे हैं।
जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त तक बाढ़ से घिरने के बाद 18 दिन तक बिजली पानी ठप रहा। पांच दिन की राहत के बाद फिर से गंगा की बाढ़ का पानी कालोनी में घुस गया। इस बार पहले से अधिक पानी होने से भूतल के करीब 500 आवासों में रह रहे लोग पलायन कर गए। कई परिवारों ने जानवरों को सड़क के किनारे बांध लिया है।
विज्ञापन

यही नहीं चार-चार मंजिल आवासों में रह रहे गरीब लोगों के सामने रोजमर्रा का सामान जुटाना मुश्किल हो गया है। पूरी कालोनी में तीन से चार फीट पानी भरा है। महिलाओं और छोटे बच्चों को घरों में ही कैद होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी चौपट
बाढ़ से घिरी कालोनी के 1296 आवासों में रह रहे सैकड़ों बच्चों का घर से निकलना बंद हो गया। कोई भी बच्चा स्कूल नहीं जा पा रहा है। लिहाजा उनकी स्कूली और कोचिंग की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में उनके शैक्षिक भविष्य पर भी खतरा मंडराने लगा है। इससे परिवार के लोग भी खासे परेशान हैं।


जनप्रतिनिधियों को वाशिंदों की नहीं है फिक्र
करीब एक माह से बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे कालोनी के लोगों की किसी भी जनप्रतिनिधि ने सुधि नहीं ली है। इस दफा किसी भी समाजसेवी और नेता ने परेशान लोगों को दो वक्त की रोटी भी मुहैया कराने की जरूरत नहीं समझी जबकि चुनाव के वक्त यही जनप्रतिनिधि इन्हीं मतदाताओं को हाथों हाथ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed