{"_id":"5e6d0d978ebc3ea7bc00e96a","slug":"flames-of-wine-blaze-day-and-night-farrukhabad-news-knp5503292166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकपुर कलां, लकूला व रामलीला गड्ढा में दिन-रात धधकती शराब की भट्ठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकपुर कलां, लकूला व रामलीला गड्ढा में दिन-रात धधकती शराब की भट्ठियां
विज्ञापन
लहन नष्ट करती आबकारी विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शहर के रामलीला गड्ढा, लकूला, नेकपुर कलां के अलावा जिले में दर्जनों स्थानों पर कच्ची शराब बनाने के लिए दिन-रात भट्ठियां धधकती रहती हैं।
मार्च में आबकारी विभाग भी कुछ सीमित स्थानों पर सक्रियता दिखाकर ड्यूटी की खानापूरी कर रहा है। शनिवार को आबकारी टीम ने छापा मारकर दो हजार लीटर लहन नष्ट करने के साथ 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते कच्ची शराब बनाने व बेचने के अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। लकूला, नेकपुर कलां, रामलीला गड्ढा, टिकुरियन नगला में दिन-रात भट्ठियों पर शराब बनाई जाती है।
ड्यूटी की औपचारिकता को आबकारी टीम जब भी दबिश देती है तो लहन तो काफी मात्रा में मिल जाता, लेकिन शराब बरामदगी नाममात्र को होती है।
शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक नीरज तिवारी, शरद कुमार ने टीम व पुलिस बल के साथ गांव लकूला, टिकुरियन नगला, रामलीला गड्ढा, घोड़ा नखास व नेकपुर चौरासी में दबिश दी।
विज्ञापन
इस दौरान मिले 2000 लीटर लहन को फैलाकर नष्ट कर दिया गया, जबकि बरामद 50 लीटर अवैध शराब जब्त कर ली गई। आबकारी अधिनियम की धारा के तहत एक मुकदमा दर्ज कराया गया। आबकारी विभाग के श्यामबरन सिंह, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रणवीर सिंह भी साथ रहे।