{"_id":"0cf740780fe4e74d8571fa3342494cbc","slug":"flag-flutter-gracefully-on-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर शान से लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर शान से लहराएगा तिरंगा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए
विज्ञापन
तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम व एसपी ने जिलेवासियाें को गणतंत्र दिवस
की बधाइयां दी हैं। गणतंत्र दिवस पर सरकारी, अर्धसरकारी व गैरसरकारी
कार्यालयाें में ध्वजारोहण होगा। शिक्षण संस्थाआें में सांस्कृतिक
कार्यक्रम होंगे। रविवार को भी बच्चाें ने रिहर्सल किया। सुबह 8.45 बजे
कलेक्ट्रेट कार्यालय से याकूतगंज तक
साइकिल रेस होगी जो कलेक्ट्रेट कार्यालय में ही संपन्न होगी। सुबह 7 बजे सभी स्कूल, कालेजों में प्रभात फेरियां निकलेंगी। 8.30 बजे सभी सरकारी भवनों में ध्वजारोहण होगा। 9.30 बजे पुलिस लाइन में भव्य परेड होगी। 9.15 बजे आगमन परेड, 9.30 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं रैतिक परेड व 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम हाेेंगे। 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण होगा।
विद्यालयों और कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर बाद 3 बजे बद्रीविशाल डिग्री कालेज से रामानंद बालक इंटर कालेज फर्रुखाबाद तक छात्र, एनसीसी कैडेट व पुलिस के जवान रूटमार्च निकालेंगे। इस दौरान विकास कार्यक्रमों और योजनाओं के संबंध में झांकियां भी निकलेंगी। गणतंत्र दिवस को लेकर रविवार कोतिरंगी झंडियाें, बैज, बैंडाें की खूब बिक्री हुई। सोमवार को मिष्ठान के आर्डर पूरे करने के लिए दुकानदार लगे रहे। डीएम एनकेएस चौहान व एसपी विजय यादव ने गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी हैं।
ट्रेनों और होटलों की हुई चेकिंग
फर्रुखाबाद। गणतंत्र दिवस पर पुलिस और जीआरपी ने सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया। होटलों में भी चेकिंग की। गणतंत्र दिवस पर किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए एसपी विजय यादव ने सभी थाना प्रभारियों को अपने इलाकों में सतर्क रहने के निर्देश दिए थे।
इन्हें रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व होटलाें में चेकिंग के निर्देश दिए थे। रविवार को जीआरपी एसओ मिथुन दीक्षित ने फर्रुखाबाद स्टेशन पर कानपुर और मथुरा से आने वाली ट्रेनों की चेकिंग कर यात्रियाें की तलाशी ली। यात्रियों के झोलाें और अटैचियों को खोल कर चेक किया गया। इसके साथ ही फतेहगढ़, शहर कोतवाली और मऊदरवाजा पुलिस ने अपने-अपने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने होटल और ढाबों को भी चेक किया। पुलिस ने नशेड़ियों को होटलों से भगाया।