फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five sued, 11 tractor-trolley seized

अवैध खनन में पांच पर मुकदमा, 11 ट्रैक्टर-ट्राली सीज

Wed, 18 Aug 2021 06:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Five sued, 11 tractor-trolley seized
जहानगंज थाने में ट्रैक्टर पकड़ कर लाए खनन निरीक्षक। - फोटो : FARRUKHABAD
पांच पर मुकदमा, 11 ट्रैक्टर-ट्राली सीज
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में मिट्टी के अवैध खनन में बड़ी कार्रवाई की गई है। खनन निरीक्षक ने 11 ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर सीज कराए। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जिले में अवैध खनन का कारोबार जोरों पर है। इसमें सत्ताधारी नेताओं का भी संरक्षण बताया जा रहा है। शिकायतें जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के पास पहुंचीं तो उन्होंने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस क्रम में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर खनन निरीक्षक राजीव रंजन ने कंपिल थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर में छापा मारा। वहां जेसीबी से मिट्टी खोदी जा रही थी।
विज्ञापन

मौके से पांच ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी पकड़ ली गई। उन्हें थाने में खड़ा कराकर सीज करा दिया। इस मामले में खनन निरीक्षक राजीव रंजन ने वाहन स्वामी जनपद एटा थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी सुनील सिंह, रजनेश कुमार, अनुज प्रताप सिंह व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कंपिल थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपिल में सूतमिल के पास खनन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर सीज करा दिए। इसके अलावा नवाबगंज में सब्जी मंडी के निकट मिट्टी के अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर नवाबगंज थाने में खड़ा करराया। मोहम्मदाबाद के गांव बीघापुर में खनन करते पकड़ी ट्रैक्टर-ट्राली मोहम्मदाबाद कोतवाली में खड़ी कराकर सीज करा दी।

वहीं कमालगंज ब्लाक के गांव भड़ौसा चौराहा के निकट दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर जहानगंज थाना पुलिस को सौंपते हुए सीज करा दिए गए। पता चला है कि पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ाने के लिए भाजपा व सपा नेता फोन करते रहे। खनन निरीक्षक राजीव रंजन के बताया कि सिफारिश में जब फोन अधिक आने लगे तो उन्होंने मोबाइल बंद कर लिया। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed