फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five samples of medicines taken from medical stores, notice issued

Farrukhabad News: मेडिकल स्टोरों से दवाओं के पांच नमूने लिए, नोटिस जारी

Fri, 03 May 2024 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Five samples of medicines taken from medical stores, notice issued
फर्रुखाबाद। जिला औषधि निरीक्षक ने गुरुवार को शहर के मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान कई संचालक ताला लगाकर खिसक गए। उन्होंने पांच संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए। कमियां मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने शहर के रिलायंस रिटेल लिमिटेड में संचालित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। वहां रेफ्रिजरेटर में वैक्सीन के साथ मटर भंडारित मिली। फार्मासिस्ट की फटकार लगाते हुए 30 दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेख तलब कर लिए। इसके बाद मोहल्ला महावीरगंज द्वितीय स्थित एसके एजेंसीज पहुंचे। वहां तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए। एक्सपायरी दवाओं का निस्तारण न करने पर नाराजगी जताते हुए संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

मोहल्ला नितगंजा में ड्रग एजेंसीज से दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए। संचालक के न मिलने पर भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश देने के साथ अन्य कमियों को देख कारण बताओ नोटिस दिया। राजेंद्र मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट न होने पर नियुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने बताया कि जांच के लिए नमूने राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए। छापे की भनक लगने पर चार मेडिकल संचालक दुकान बंद कर भाग गए। उन्हें भी नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed