फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five people including a girl injured in road accidents

Farrukhabad News: मार्ग दुर्घटनाओं में बालिका समेत पांच लोग घायल

Tue, 08 Jul 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Five people including a girl injured in road accidents
फर्रुखाबाद। अलग-अलग दो स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में बालिका समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक के सिर में अधिक चोट होने की वजह से रेफर किया गया है।
विज्ञापन

एटा जिले के थाना अलीगंज के गांव भितरा निवासी अनुज यादव (22) सोमवार सुबह गांव के ही रामबाबू (30) के साथ मेरापुर थाने के गांव नरायननगला (पखना) भाई पवन यादव की ससुराल में भतीजी परी (4) को लेने आया था। शाम को बाइक से तीनों घर लौट रहे कि राजेंद्रनगर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे अनुज, रामबाबू और परी घायल हो गए। घायलों को मोहम्मदाबाद सीएचसी ले जाया गया। हेलमेट न लगे होने से सिर में गंभीर चोटें होने की वजह से रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, कादरीगेट थाने के आवास विकास काॅलोनी निवासी प्रीतेश उर्फ बेटू (28) अपने फुफेरे भाई खिनमिनी निवासी हरिओम (32) के साथ मंगलवार सुबह शहर की ओर आ रहा था। बाइक बरौन के पास पहुंची तो कायमगंज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए। हेलमेट न होने की वजह से दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरिओम के सिर में गंभीर चोट होने की वजह से रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed